Flight Ticket : दीपावली पर दिल्ली या मुंबई से पटना आना बैंकॉक और सिंगापुर जाने से हुआ महंगा

दिल्ली-पटना रूट पर जहां सामान्य दिनों में किराया 5000 रुपये के आस पास रहता है वहीं 22 अक्टूबर के लिए यह किराया 14000 तक पहुंच गया है. आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है.
दीपावली और छठ पूजा पर दिल्ली या मुंबई से पटना आना शरजाह, बैंकाक और सिंगापुर जाने से महंगा हो गया है. ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ होने के कारण लोग फ्लाइट का रूख कर रहे हैं लेकिन यहां भी फ्लाइट का किराया आसमान छू रहा है. ऐसे में यात्रियों को त्योहार पर अपने घर आने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है.
22 अक्तूबर को फ्लाइट का किराया सबसे अधिक है. दिल्ली से पटना आने का हवाई किराया 14 हजार और मुंबई का 20 हजार को पार कर गया है जबकि इस तिथि को दिल्ली से शारजाह जाने का हवाई किराया 10962, बैंकॉक जाने का 10438 और सिंगापुर जाने का किराया 12717 रुपये है. केवल दिल्ली और मु़ंबई ही नहीं बल्कि हैदराबाद, बेंगलुरू, और चेन्नइ्र रुट में भी तेज वृद्धि दिखाई दे रही है. बैंकाक से अधिक तो कोलकाता का भी किराया हो गया है . ऐसा नहीं कि केवल 22 अक्तूबर को यह किराया वृद्धि दिखाई दे रही है बल्कि 19 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक लगातार पांच दिनों तक यह अपने सामान्य किराया से तीन से चार गुना तक बढ़ा है.
दिल्ली पटना रूट पर जहां सामान्य दिनों में किराया 5000 रुपये के आस पास रहता है वहीं 22 अक्टूबर के लिए यह किराया 14000 तक पहुंच गया है. आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं मुंबई से पटना के लिए आमतौर पर फ्लाइट का किराया 7500 के आस पास होता है. लेकिन दिवाली और छठ के दौरान इन्हीं फ्लाइट के टिकट के लिए 20000 हजार रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं.
-
मुंबई-20607
-
बेंगलुरू-18603
-
हैदराबाद- 14500
-
दिल्ली- 14460
-
चेन्नई- 14433
-
कोलकाता-10544
Also Read: Bihar Caste Census : पटना में जातीय गणना का कार्य जल्द होगा शुरू, 11 कोषांगों का हुआ गठन
-
सिंगापुर- 12717
-
शारजाह -10962
-
बैंकॉक- 10438
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




