PM Awas Yojana: पैसे लिए, घर नहीं बनाए, अब होगी कार्रवाई! पीएम आवास योजना के लापरवाह लाभुकों पर दर्ज होगी FIR

pm awas yojana
PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि लेने के बाद भी मकान नहीं बनाने वाले लाभुकों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है. नगर निगम ने ऐसे लाभुकों की पहचान शुरू कर दी है और चेतावनी दी है कि तय समय में निर्माण कार्य पूरा नहीं करने पर न सिर्फ राशि वसूली जाएगी, बल्कि एफआईआर भी दर्ज की जाएगी.
PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत अनुदान की राशि प्राप्त करने के बावजूद मकान निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है. नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन्होंने प्रथम और द्वितीय किश्त की राशि लेकर भी घर नहीं बनाए, उन पर प्राथमिकी दर्ज कर राशि की वसूली की जाएगी.
बुधवार को नगर निगम ने इंजीनियर और पुलिस बल के साथ मिलकर शहर के आधा दर्जन से अधिक वार्डों में अभियान चलाया. इस दौरान लगभग दो दर्जन लाभुकों के घरों की जांच की गई. जिन लोगों ने मकान निर्माण अधूरा छोड़ा है या काम शुरू ही नहीं किया है, उन्हें एक महीने के भीतर कार्य पूरा करने की चेतावनी दी गई है.
साढ़े छह सौ लाभुकों का निर्माण कार्य अधूरा
नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने बताया कि पहले चरण में 2451 लाभुकों का चयन किया गया था, जिनमें से करीब 1800 लाभुकों ने आवास निर्माण पूरा कर लिया है. लेकिन साढ़े छह सौ लाभुक ऐसे हैं जिन्होंने लगभग डेढ़ लाख रुपये की राशि लेने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया है. इन्हीं पर अब कड़ी नजर है. चेतावनी के बावजूद 15 दिनों में कार्य शुरू नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने जानबूझकर योजना राशि का दुरुपयोग किया है, उनसे वसूली कर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी. नगर निगम की इस कार्रवाई का मकसद योजना की पारदर्शिता बनाए रखना और सही जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाना है.
नगर निगम ने दी लापरवाही बरतने वालों को सख्त चेतावनी
इसके बाद नगर निगम प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 की शुरुआत करेगा, जिसके तहत लाभुकों को ढाई लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. इसमें पहली और दूसरी किश्त में एक-एक लाख और तीसरी किश्त में 50 हजार रुपये मिलेंगे. नगर निगम ने मकान निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि तय समय पर काम पूरा नहीं किया गया, तो कानून अपना काम करेगा.
Also Read: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, पटना में सीएम नीतीश बांटेंगे नियुक्ति पत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










