Expressway In Bihar: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण, दिया ये बड़ा आदेश

Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 Sep 2025 10:36 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Expressway In Bihar: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. डीएम सावन कुमार ने एक्सप्रेसवे के फिक्स अलाइनमेंट वाली मौजा का निरीक्षण किया और कई आदेश भी जारी किये. करीब 37,500 करोड़ रुपये की लागत से एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जायेगा.

विज्ञापन

Expressway In Bihar: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. रविवार को सुपौल जिले में डीएम सावन कुमार ने एक्सप्रेसवे के फिक्स अलाइनमेंट वाली मौजा का निरीक्षण किया और कई आदेश भी जारी किये. डीएम ने राघोपुर अंचलाधिकारी को अलाइनमेंट वाली प्लॉट वेरिफिकेशन करने का आदेश दिया.

37,500 करोड़ रुपये हो सकते हैं खर्च

इस तरह से एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है. दरअसल, यह केंद्र सरकार की बेहद खास परियोजना है. फिलहाल इसकी लंबाई करीब 550 किलोमीटर आंकी गई है. इसके साथ ही एक्सप्रेसवे के निर्माण में करीब 37,500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान जताया गया है. इसके बनने से बिहार से उत्तर प्रदेश के बीच आना-जाना आसान हो सकेगा. साथ ही आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आ सकेगी.

सुपौल में यहां से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

डीएम सावन कुमार की माने तो, गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेस-वे सुपौल जिला के निर्मली प्रखंड के दो मौजा डगमरा, सिकरहट्टा, सरायगढ़ प्रखंड के पांच मौजा कवियाही, करहरी, वैसा, सदानंदपुर और शाहपुर-पृथ्वीपट्टी, राघोपुर प्रखंड के मोतीपुर पंचायत के मोतीपुर और हरपुर मौजा, फिंगलास पंचायत के नरहा, सीताराम चकला और दौलतपुर पंचायत के विशनपुर दौलत मौजा के अलावा अन्य इलाकों से गुजरेगा.

इस कंपनी को मिली जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शुरू होगा और बिहार के जिलों से गुजरते हुए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक जाएगा. जिससे बिहार में बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचेगा. गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के लिए डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी भोपाल की कंपनी एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है. इसे लेकर तेजी से काम किया जा रहा है.

जिलों के बीच बढ़ सकेगी कनेक्टिविटी

इसके साथ ही इस एक्सप्रेसवे के जरिये पटना, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया और कटिहार जिलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ने संभावना है. इसके अलावा गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक का सफर आसान हो सकेगा, सफर में लोगों के समय की बचत होगी, उद्योग, रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिल सकेगा. ऐसे में गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे बिहार के लिए बेहद खास होगा.

Also Read: Durga Puja Bihar: बिना लाइसेंस बिहार में मूर्ति विसर्जन की परमिशन नहीं, लाउडस्पीकर से पड़ोसी हुए परेशान तो आयेगी पुलिस

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन