Electricity In Bihar: बरौनी थर्मल को मिलेगा नया जीवन, एनटीपीसी ने केंद्र को भेजा ये प्रस्ताव
Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Dec 2025 11:52 AM
बरौनी थर्मल पावर स्टेशन
Electricity In Bihar: बिहार को नया बिजली घर जल्द ही मिलने वाला है. बरौनी थर्मल को नया जीवन मिलने वाला है. इसे लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है. इतना ही नहीं, यहां राज्य की सबसे बड़ी इकाई बन सकती है.
Electricity In Bihar: बिहार के लोगों को आने वाले दिनों में भरपूर बिजली मिल सकेगी. दरअसल, बरौनी में नया बिजली घर बनाने की तैयारी है. इससे अगले चार सालों में बिजली का उत्पादन शुरू होने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक, बरौनी में बंद पड़ी दो इकाइयों की जगह पर 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल इकाई बनाने की योजना है. इसे लेकर एनटीपीसी की तरफ से केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है.
बिहार को ही मिलेगी पूरी बिजली
कहा यह भी जा रहा है कि बरौनी में अगर सही से जमीन मिल जाती है तो 1000 मेगावाट की इकाई भी बनाई जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो राज्य की यह बसे बड़ी इकाई होगी. इसके साथ ही इससे उत्पादन होने वाली पूरी बिजली सिर्फ बिहार को ही मिलेगी. संभावना यह भी जताई जा रही है कि अगले कुछ महीनों में नये पावर हाउस का निर्माण शुरू हो सकता है.
इस वजह से लिया गया निर्णय
जानकारी के मुताबिक, बरौनी में 250 मेगावाट की दो नई इकाई का निर्माण किया गया था. इसके साथ ही 110 मेगावाट की दो इकाई के आधुनिकीकरण और मरम्मतिकरण किया जा रहा था. इनसे बिहार को करीब 720 मेगावाट की बिजली मिल रही थी. साथ ही इन सभी इकाइयों के रखरखाव को लेकर जिम्मेदारी एनटीपीसी को दी गई थी. लेकिन 110 मेगावाट की दोनों इकाई के मरम्मत होने के बाद इसका जीवनकाल खत्म होने के कारण पिछले साल यानी कि 31 मार्च 2024 को बंद कर दिया गया.
नये पावर हाउस के लिये कितना हो सकेगा खर्च
ऐसे में अब एनटीपीसी की तरफ से फैसला लिया गया और दोनों इकाइयों की जगह अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल इकाई बनाई जायेगी. जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार की ओर से 11736 मेगावाट का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया है. इसके साथ ही निर्माण में लगभग 7 हजार करोड़ रुपये या फिर इससे ज्यादा भी खर्च हो सकते हैं. इस तरह से बिहार में बिजली उत्पादन को लेकर बड़ी योजना तैयार की गई है. प्रस्ताव भेजने के बाद आगे क्या कुछ होता है, यह देखने वाली बात होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










