ED Raid: बिहार में आधा दर्जन से अधिक अफसरों के ठिकानों पर रेड, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

ED Raid In Jharkhand, Symbolic Pic

ED Raid: बिहार में टेंडर घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को पटना में 8 बड़े अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की. भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के घर से करोड़ों की नकदी मिलने की खबर है.

विज्ञापन

ED Raid: बिहार में टेंडर घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा और कसता जा रहा है. गुरुवार को पटना में 8 बड़े अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई. इनमें भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास का नाम प्रमुख है, जिनके अनीसाबाद स्थित आवास से करोड़ों रुपये कैश मिलने की खबर है. नोटों की गिनती के लिए 4 मशीनें मंगाई गई हैं.

बड़े अफसरों पर गिर रही गाज

तारिणी दास के अलावा नगर विकास एवं आवास, पुल निर्माण, ऊर्जा, और पथ निर्माण विभाग के वरिष्ठ अफसरों के ठिकानों पर भी ED की रेड जारी है. सभी आरोपी बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के सीनियर अधिकारी हैं, जिन पर ठेकेदारों को टेंडर मैनेज कराने के बदले मोटी रकम वसूलने का आरोप है.

IAS संजीव हंस मामले से कनेक्शन

यह कार्रवाई IAS संजीव हंस टेंडर घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है. पांच महीने पहले ED ने संजीव हंस को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था. इस मामले में पूर्व विधायक गुलाब यादव की भी गिरफ्तारी हो चुकी है. गौरतलब है कि गैंगरेप के एक केस की जांच के दौरान पटना पुलिस को इस टेंडर घोटाले और काली कमाई के पुख्ता सबूत मिले थे. विजिलेंस को मिले इन दस्तावेजों के आधार पर ED ने संजीव हंस और गुलाब यादव के 20 से अधिक ठिकानों पर रेड मारी थी.

अब तक की सबसे बड़ी जब्ती

पिछली छापेमारी में ED को 90 लाख कैश, 13 किलो चांदी की सिल्ली, बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले थे. वहीं, अब तारिणी दास के घर से करोड़ों की नकदी और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिलने की खबर ने इस घोटाले को और बड़ा बना दिया है. ED की इस कार्रवाई से बिहार के प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। आने वाले दिनों में और भी अफसरों पर गाज गिर सकती है.

Also Read: पटना में चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर मिले करोड़ों रुपये, नोटों की गिनती के लिए मंगाई गई मशीन

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन