ePaper

Earthquake: दिल्ली के बाद बिहार में भूकंप से डोली धरती, सीवान बना सेंटर, देखिए लाइव वीडियो

Updated at : 17 Feb 2025 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
Earthquake Tremor

Earthquake Tremor

Earthquake: दिल्ली के बाद बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. सिवान इसका सेंटर रहा. बिहार में भूकंप का लाइव वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन

Earthquake: बिहार में भूकंप के झटके सोमवार को महसूस किए गए हैं. दिल्ली में भूकंप आने के बाद बिहार में भी धरती डोली. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार का सिवान इसका केंद्र रहा. रिक्टर पैमाने पर इसकी तिव्रता 4.0 मापी गयी है. हालांकि इससे किसी तरह के हताहत होने की सूचना नहीं है.

दिल्ली के बाद बिहार में भी भूकंप आया

सोमवार को सुबह-सुबह दिल्ली में पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए. ठीक कुछ घंटे के बाद बिहार में भी भूकंप का असर लोगों को महसूस किया. सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे से इसकी जानकारी लेते हुए दिखे. अपने घरों की वीडियो भी लोग शेयर कर रहे हैं जिसमें कमरे में छत पर लटका पंखा डोल रहा है.

ALSO READ: Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, बोले लोग- पूरा परिवार घर से बाहर भागा

दिल्ली और आसपास के इलाकों में पहले भूकंप ने दी दस्तक

बता दें कि सोमवार को नयी दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तिव्रता 4.0 थी. सुबह 5 बजकर 35 मिनट के करीब इस भूकंप ने दस्तक दी. अचानक नोएडा व आसपास के भी इलाकों में धरती डोली. लोगों ने बताया कि बेहद डरावना हाल था. भूकंप के झटके इस तरह के थे जो पहले कभी महसूस नहीं किए थे. हालांकि सभी सुरक्षित हैं.

जनवरी में भी बिहार में आया था भूकंप

गौरतल है कि बिहार में भूकंप इसी साल जनवरी में भी आया था. 7 जनवरी को भी भूकंप के झटके बिहार के कई जिलों में महसूस किए गए थे. उस दौरान भूकंप का केंद्र नेपाल में था और इसका असर बिहार के कई जिलों में दिखा था. अहले सुबह ही उस दिन भी भूकंप ने दस्तक दी थी. डेढ़ महीने के अंदर ये दूसरी बार बिहार में भूकंप आया है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन