ePaper

जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगा जदयू

Updated at : 01 Sep 2024 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगा जदयू

- 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान है

विज्ञापन

– 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान है संवाददाता, पटना जदयू ने जम्मू -कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है. इसे लेकर फिलहाल दो उम्मीदवारों का नाम तय किया गया है, अन्य विधानसभा क्षेत्रों पर भी उम्मीदवारों को लेकर विचार हो रहा है. उम्मीदवारों की घोषणा जल्द होने की संभावना है. जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान है. इसे लेकर पिछले दिनों वहां के जदयू प्रदेश अध्यक्ष जीएम शाहीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. पार्टी के प्रदेश महासचिव पर कार्रवाई इस बीच, जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए जम्मू -कश्मीर के नेता और पार्टी महासचिव विवेक बाली को निलंबित कर दिया है. दरअसल, विवेक बाली ने पत्थरबाजों को जेल से रिहा करने को लेकर चुनावी वादा किया था. पार्टी ने विवेक बाली के बयानों को उनका निजी मत करार दिया था. साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर पार्टी से निलंबित कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन