Dengue In Bihar: सितंबर और अक्टूबर में चरम पर रहेगा डेंगू, पटना में 624 पहुंचा आंकड़ा, क्या कहते हैं डॉक्टर?
Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 Sep 2025 2:48 PM
सांकेतिक तस्वीर
Dengue In Bihar:पटना में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 24 घंटे में पटना में 35 डेंगू के नए मरीज मिले. जिसके बाद अब तक मरीजों का आंकड़ा 624 तक पहुंच गया है. डॉक्टर का कहना है कि सितंबर और अक्टूबर में डेंगू चरम पर होगा.
Dengue In Bihar: पटना में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 35 नये मामले दर्ज किये गये हैं. इसके साथ ही इस सीजन में डेंगू के 624 मामले चिह्नित किये जा चुके हैं, जिनमें अकेले सितंबर में 339 मरीज मिले हैं. लगातार हो रही बारिश के बाद जलजमाव होने से सभी मोहल्लों से डेंगू के मरीज आने लगे हैं. यहां तक ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है. इस तरह से डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है.
दो महीने चरम पर होगा डेंगू
इस बीच पटना सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने कहा है कि सितंबर और अक्टूबर तक डेंगू चरम पर रहेगा, जिससे बचाव के लिए आम लोगों का भी सहयोग जरूरी है. इससे बचाव के लिए सबसे प्रभावी तरीका मच्छरों के प्रजनन को रोकना और खुद को मच्छरों के काटने से बचाना है. इस तरह से लगातार लोगों को बचकर रहने की अपील की गई है.
इस तरह करें खुद को मच्छर से बचाव…
इसके साथ ही लोगों से अपने घर और आस-पास के इलाके में पानी जमा नहीं होने देने, दिन हो या फिर रात सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल, कूलर, गमले और अन्य सामानों में पानी समय-समय पर बदलते रहने, फुल बाजू वाले कपड़े पहनने समेत अन्य तमाम सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है.
बढ़ते मामले के बीच नगर निगम एक्टिव
हालांकि, नगर निगम फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव का अभियान लगातार चला रहा है. आम लोगों के नंबरों पर रैंडम कॉल कर छिड़काव की स्थिति की जांच की जा रही है. अगर किसी मोहल्ले या घर में छिड़काव नहीं हुआ है, तो लोग हेल्पलाइन 155304 पर शिकायत कर सकते हैं. निगम ने नागरिकों से गमले, कूलर, एसी ट्रे आदि में पानी जमा न होने देने और कर्मचारियों को सहयोग देने की अपील की है.
Also Read: दरभंगा में गहरे पानी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, बिहार सरकार देगी 4-4 लाख रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










