बिहार से 5 राज्यों के लिए दिवाली-छठ पर चलेंगी बसें, किराये में मिलेगी सब्सिडी, देखें रूट और टाइमिंग
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Sep 2025 7:34 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar News: त्योहारी सीजन को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 20 सितंबर से विशेष बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है. इस पहल से दिल्ली, हरियाणा, और पश्चिम बंगाल में रहने वाले बिहारी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
Bihar News: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने त्योहारी सीजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए एक स्पेशल बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है. इस कदम से उन लाखों प्रवासी कामगारों और बिहारवासियों को राहत मिलेगी जो दुर्गा पूजा, छठ और दिवाली पर सुरक्षित और किफायती दर पर अपने घर लौटना चाहते हैं. यह विशेष सेवा 20 सितंबर से शुरू होगी और 30 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी.
निगम ने इस सेवा के लिए 1 सितंबर से ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी थी, जिससे यात्री अपनी यात्रा की योजना समय पर बना सकें. इन बसों का संचालन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों के लिए रोजाना होगा. इससे इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी से राहत मिलेगी.
दिल्ली रूट पर सर्वाधिक बसें और किराए में सब्सिडी
त्योहारों के दौरान दिल्ली रूट पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए बीएसआरटीसी ने इस मार्ग पर सबसे अधिक 65 बसों के संचालन का निर्णय लिया है. ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गयाजी, और दरभंगा जैसे शहरों से दिल्ली के आनंद विहार के लिए दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच रवाना होंगी. इसके अलावा बिहार-हरियाणा के लिए भी 30 एसी सीटर और स्लीपर बसों की विशेष व्यवस्था की गई है. ये बसें यात्रियों को आरामदायक सफर देगी.
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि राज्य सरकार ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए किराए में सब्सिडी देने का ऐलान किया है. पटना-दिल्ली रूट पर एसी बस के कुल ₹1873 के किराए में यात्री को सिर्फ ₹1254 चुकाने होंगे, जबकि सरकार ₹619 की सब्सिडी देगी. इसी तरह, नॉन-एसी बस में ₹394 और एसी स्लीपर बस में ₹919 तक की सब्सिडी का लाभ मिलेगा. सरकार ने यात्रियों के लिए ₹24 करोड़ और बस ऑपरेटरों के लिए ₹36 करोड़ 35 लाख की सीट सब्सिडी की घोषणा की है.
अन्य रूटों का टाइम टेबल भी जान लीजिये
बीएसआरटीसी ने विभिन्न प्रमुख रूटों के लिए डिटेल्ड टाइम टेबल भी जारी कर दी है. कोलकाता-पटना रूट पर बसें शाम 6 बजे, रात 7:30 बजे और रात 8:30 बजे उपलब्ध होंगी. दिल्ली से बिहार के गयाजी के लिए बसें दोपहर 1:30 बजे, शाम 4 बजे, और रात 9 बजे रवाना होंगी, जबकि गयाजी से वापसी में यह बसें दोपहर 3:30 बजे और 4:30 बजे उपलब्ध होंगी.
इसी तरह कोलकाता-गयाजी रूट पर बसें शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच संचालित होंगी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पटना के लिए नॉन-एसी सीटर बस दोपहर 2 बजे और पटना से गाजियाबाद के लिए बस शाम 4 बजे रवाना होगी. दिल्ली-पूर्णिया के लिए बस दोपहर 1 बजे और पूर्णिया से दिल्ली के लिए बस सुबह 11 बजे रवाना होगी.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मनमाने वसूली पर रोक लगाना है मकसद
बीएसआरटीसी की इस पहल का मुख्य मकसद त्योहारों के समय प्राइवेट बस ऑपरेटरों द्वारा मनमाना किराया वसूलने पर रोक लगाना है. निगम ने पहले ही किराया तय कर दिया है. इसके अलावा यात्रियों को आधुनिक सुविधा प्रदान करते हुए सभी बसों में डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी. यात्री अपने टिकट का भुगतान यूपीआई, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे माध्यमों से कर सकते हैं, जिससे कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: कौन हैं RJD नेता संजय यादव, क्रिकेट में तेजस्वी के साथ बनाना चाहते थे भविष्य, अब लालू परिवार के निशाने पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










