BPSC: राज्यपाल ने बीपीएससी अभ्यर्थियों दी बड़ी राहत, जानें क्या दिया आश्वासन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Jan 2025 8:32 PM
बिहार गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान
BPSC Candidates Met Governor: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने के बाद छात्रों ने कहा कि उन्होंने हमें 40-45 मिनिट का समय दिया. उन्होंने हमारी सारी मांगों को ध्यान से सुना और न्याय दिलाने के लिए आश्वस्त भी किया.
BPSC Candidates Met Governor: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की. इस शिष्टमंडल में 12 छात्र शामिल थे. मुलाकात के बाद शिष्टमंडल में शामिल छात्रों ने दावा किया कि राज्यपाल ने आश्वस्त किया है कि संविधान के दायरे में न्याय दिलाया जाएगा. राजभवन से बाहर निकलने के बाद शिष्टमंडल में शामिल सुभाष ने बताया कि राज्यपाल ने हमलोगों को करीब 40-45 मिनट का समय दिया और हमारी सारी बातें सुनी. हमारी मांगों को धैर्यपूर्वक सुनने के बाद उन्होंने आश्वस्त भी किया है कि संवैधानिक दायरे में रहते हुए, संबंधित अधिकारी तक यह मामला पहुंचाया जाएगा और उम्मीद रखिए कि आगे न्याय जरूर होगा.
राज्यपाल बोले- कोशिश कीजिए प्रशांत किशोर अनशन तोड़ें
सुभाष ने बताया कि राज्यपाल ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का आमरण अनशन तुड़वाने की भी बात कही है. राज्यपाल ने प्रशांत किशोर की तबीयत पर भी चिंता जताई. पिछले 12 दिनों से प्रशांत किशोर अनशन पर हैं. राज्यपाल ने हमलोगों से कहा, “आपलोग निवेदन करिए कि प्रशांत किशोर अपना अनशन खत्म कर दें क्योंकि स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है.” उन्होंने छात्रों से यह भी कहा है कि प्रशांत किशोर का अनशन और छात्रों की मांगों को एक-दूसरे से अलग रखिए, कोशिश कीजिए वे अनशन तोड़ें.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती क्या बोले
जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती भी छात्रों के साथ राज्यपाल से मिले. बाहर निकलते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत की और बताया कि राज्यपाल से 12 सदस्यों का शिष्टमंडल मिला और जिसमें से सुभाष ने सभी छात्रों की मांगों को राज्यपाल के सामने रखा. पिछले साल 13 दिसंबर को बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था. इसके तहत 912 केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. पटना के बापू परिसर में कुछ गड़बड़ियों के बाद इस केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. यहां के अभ्यर्थियों के लिए चार जनवरी को परीक्षा आयोजित की गई थी. इस बीच, पूरी परीक्षा को रद्द कर पुनर्परीक्षा की मांग की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: Khan Sir Real Name: पता चल गया खान सर का असली नाम, इस लीगल नोटिस ने सच्चाई ला दी सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










