Khan Sir Real Name: पता चल गया खान सर का असली नाम, इस लीगल नोटिस ने सच्चाई ला दी सामने

Published by :Paritosh Shahi
Published at :11 Jan 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
Khan Sir Real Name

Khan Sir Real Name

Khan Sir Real Name: बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर को बिहार लोक सेवा आयोग ने शनिवार को नोटिस भेजा है. यह नोटिस आयोग ने उनके पांच सेंटर पर भेजा है. नोटिस में उनके रियल नाम का जिक्र किया गया है.

विज्ञापन

Khan Sir Real Name: खान सर ने बीपीएससी की 70वीं परीक्षा को रद्द करने और नॉर्मलाइजेशन के मुद्दे पर बिहार लोक सेवा आयोग पर खूब सवाल उठाया था. हाल ही में उन्होंने आयोग पर सीट बेचने का आरोप लगते हुए कई अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. इसके बाद शनिवार शाम को आयोग ने उनके मुखर्जी नगर, करोल बाग, बोरिंग रोड, मुसल्लपुर हाट और प्रयागराज वाले सेंटर पर नोटिस भेजा है. इसमें से दो-दो सेंटर दिल्ली और बिहार और एक उत्तर प्रदेश में है. भेजे गए नोटिस में उनके रियल नाम का जिक्र है.

लीगल नोटिस से पता चला असली नाम

खान सर सोशल मीडिया पर हेमशा सुर्ख़ियों में रहते हैं. सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर उनसे जुड़ा रील, वीडियो हमेशा वायरल होता रहता है. खान सर से कई मौकों पर उनका असली नाम पूछा गया लेकिन उन्होंने कभी इसका जवाब नहीं दिया. हर बार वो इस सवाल को टालते रहे. एक बार तो यह भी अफवाह फैली थी कि उनका नाम अमित है. अब बीपीएससी ने उनके खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है. इसमें उनके असली नाम का जिक्र है. इस लीगल नोटिस में उन्हें फैसल खान @ खान सर बताया गया है.

Bpsc ने खान सर को भेजा लीगल नोटिस

आयोग ने नोटिस में क्या लिखा

आयोग ने लीगल नोटिस में लिखा फैसल खान @ खान सर की टिप्पणी न सिर्फ अपमानजनक है बल्कि ये निराधार भी है. इन्होनें अभ्यर्थियों को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के खिलाफ इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए उकसाया है, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है. खान सर का यह काम अनुचित और पूरी तरह से कानून के खिलाफ है.

BPSC ने खान सर को लिखा है कि आपने आयोग और उसके पदाधिकारियों की सम्मान को नुकसान पहुंचाया है. आप आयोग के खिलाफ अफवाह फैलाने के लिए भी जिम्मेदार हैं, जिसका असर बीपीएससी अभ्यर्थियों के भविष्य पर भी पड़ सकता है. आयोग ने कहा कि आप पंद्रह दिनों के अंदर बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगिये.

Bpsc ने खान सर को भेजा लीगल नोटिस

इसे भी पढ़ें: BPSC ने खान सर को भेजा लीगल नोटिस, 15 दिन के अंदर मांगा जवाब

आयोग ने लगाए कई तरह के आरोप

BPSC की ओर से फैसल खान @ खान सर को भेजा गया नोटिस पांच पन्नों का है. इसमें आयोग ने उन पर कई किस्म के आरोप लगाए गए हैं. आयोग ने कहा कि अगर खान सर जवाब नहीं देंगे तो उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया सकता है. बीपीएससी ने खान सर को नोटिस देकर उनके उस बयान के बारे में जिक्र कर पूछा है कि आपने किस सबूत के आधार पर यह कहा कि बीपीएसी का सीट बेचा जा रहा है और यह सब-अध्यक्ष और अध्यक्ष के लोगों के माध्यम से किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: BPSC Protest: नहीं थमेगा बीपीएससी परीक्षार्थियों का आंदोलन, पीके के बाद अभ्यर्थियों के समर्थन में आगे आई कांग्रेस

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन