आरटीइ के तहत निजी स्कूलों में नामांकन की तिथि 25 मार्च तक बढ़ी

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
आरटीइ के तहत निजी स्कूलों में नामांकन की तिथि 25 मार्च तक बढ़ी

शिक्षा विभाग ने आरटीइ के तहत निजी स्कूलों में अलाभकारी व कमजोर वर्ग के बच्चों की नामांकन तिथि 25 मार्च तक बढ़ा दी है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

शिक्षा विभाग ने आरटीइ के तहत निजी स्कूलों में अलाभकारी व कमजोर वर्ग के बच्चों की नामांकन तिथि 25 मार्च तक बढ़ा दी है. पहले नामांकन की अंतिम तिथि 17 मार्च निर्धारित थी. विभाग की ओर से बताया गया कि ऑनलाइन नामांकन के लिए 31,004 बच्चों का चयनित किया गया था. इनमें से अब तक मात्र 22,856 बच्चों का नामांकन हो सका है. चयनित सभी बच्चों का नामांकन हो इसको देखते हुए हुए नामांकन की तिथि 25 मार्च तक बढ़ायी गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि निजी स्कूलों को निर्धारित 25 प्रतिशत सीटों पर अलाभकारी व कमजोर वर्ग के बच्चों नामांकन लेना अनिवार्य है. चयनित का बच्चों का नाम स्कूल के साथ ज्ञानदीप पोर्टल पर अंकित है. जो निजी विद्यालय बच्चों का नामांकन नहीं लेंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन