बिहार में आयुष कोर्सों में नामांकन के लिए तीसरे राउंड की काउंसेलिंग शुरू

Published by : AMBER MD Updated At : 01 Nov 2025 6:25 PM

विज्ञापन

यह काउंसेलिंग सरकारी और निजी आयुष कॉलेजों में खाली बची सीटों पर आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी कोर्स के लिए की जा रही है.

विज्ञापन

-एक नवंबर से ऑनलाइन आवेदन और च्वाइस फिलिंग

संवाददाता, पटना

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी ) ने आयुर्वेद होमियोपैथी और यूनानी कोर्सों में नामांकन के लिए अंडरग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसेलिंग युजी एमएसी आयुष-2025 के तीसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वैसे उम्मीदवार जो अभी तक पंजीकरण नहीं कर पाये थे या जिन्होंने पंजीकरण तो किया था, लेकिन आवेदन शुल्क और सुरक्षा राशि का भुगतान नहीं किया था, वे अब तीसरे राउंड में आवेदन कर सकते हैं. यह काउंसेलिंग सरकारी और निजी आयुष कॉलेजों में खाली बची सीटों पर आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी कोर्स के लिए की जा रही है. राउंड-3 की काउंसेलिंग पूरी तरह ऑनलाइन होगी. इसके लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन और च्वाइस फिलिंग करनी होगी. काउंसेलिंग से जुड़ी योग्यता, फीस भुगतान प्रक्रिया और अन्य निर्देश यूजीएमएसी आयुष-2025 के प्रोस्पेक्टस और पुराने विज्ञापन में देखे जा सकते हैं. उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in या हेल्पडेस्क helpdesk.bceceboard@bihar.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन