पटना-आरा-सासाराम फोरलेन के लिए मुआवजा 19-28 तक

Published by : KUMAR PRABHAT Updated At : 18 Jan 2026 1:07 AM

विज्ञापन

पटना-आरा-सासाराम एनएच-119ए फोरलेन पैकेज-2 परियोजना के भू-अर्जन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

पटना.

समाहर्त्ता-सह-जिला पदाधिकारी ने पटना-आरा-सासाराम एनएच-119ए फोरलेन पैकेज-2 परियोजना के भू-अर्जन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. इसमें त्वरित गति से मुआवजा वितरण के लिए दानापुर अनुमंडल स्तर से 19 से 28 जनवरी तक नौबतपुर व बिहटा अंचलों के विभिन्न राजस्व ग्रामों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. विभिन्न विभागों मसलन राजस्व एवं भूमि सुधार, एनएचएआइ, भू-अर्जन, पथ निर्माण, पुलिस आदि के पदाधिकारियों को कैम्प का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कर आपस में समन्वय स्थापित करते हुए इसे सफलतापूर्वक आयोजित करने का निर्देश दिया है. कैंप सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लगेगा.

कहां कब लगेगा मुआवजा कैंप

1- 19 जनवरी को नौबतपुर के गोनवां, धोबिया, कालापुर राजस्व ग्राम के लिए गोनवां प्राथमिक विद्यालय में और बिहटा के खड़गपुर और जमुनापुर राजस्व ग्राम के लिए पंचायत भवन जमुनापुर में कैंप लगेगा.

2-20 जनवरी को नौबतपुर के उदयपुरा, नोनडीहा, तिसखोरा, राजस्व ग्राम के लिए नवाडीहा पंचायत सरकार भवन में, वहीं बिहटा के पड़री व अमहरा छिठ के लिए पड़री के शिव मंदिर में कैंप लगेगा.

3- 21 जनवरी को नौबतपुर के पलटु छितनी, सिहोर के राजस्व ग्राम के लिए नवाडीहा पंचायत सरकार भवन में, वहीं बिहटा के चौकी, मीठापुर राजस्व ग्राम के लिए पंचायत सरकार भवन, रामतरी में कैंप लगेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन