ePaper

कर्नाटका प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा कोमेडके स्थगित

Updated at : 09 May 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटका प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा कोमेडके स्थगित

आइआइटी कानपुर की ओर से 18 मई को जेइइ एडवांस्ड परीक्षा आयोजित होने जा रही है.

विज्ञापन

-ऑपरेशन सिंदूर के चलते 13 शहरों में 10 मई को नहीं होगी परीक्षा संवाददाता, पटना आइआइटी कानपुर की ओर से 18 मई को जेइइ एडवांस्ड परीक्षा आयोजित होने जा रही है. इस परीक्षा के प्रवेशपत्र 11 मई को जारी होंगे. इससे पहले देश की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट शुक्रवार को जारी हुआ है. एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के कैरियर काउंसेलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि युद्ध के तनावपूर्ण हालात के चलते कर्नाटका के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए 10 मई को होने वाली कोमेडके परीक्षा देश के 13 शहरों में स्थगित कर दी गयी है. इन शहरों में जामनगर, अम्बाला, श्रीनगर, जम्मू, लुधियाना, भटिंडा, जालंधर, मोहाली, पटियाला, अमृतसर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर शहर शामिल हैं. कोमेडके द्वारा जारी किये गये नोटिस के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप, उपरोक्त शहरों को शैक्षणिक संस्थानों और प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है. ऐसे में इन शहरों के स्टूडेंट्स के लिए नयी परीक्षा तिथि जारी की जायेगी. उल्लेखनीय है कि जेइइ एडवांस्ड परीक्षा 18 मई को होनी है, ऐसे में स्टूडेंट्स और अभिभावक को सलाह दी जाती है कि वे आइआइटी कानपुर जेइइ एडवांस्ड की वेबसाइट पर ही उचित सभी जानकारी लेते रहे. परीक्षा को लेकर किसी और भ्रामक जानकारी पर विश्वास करें. जेइइ एडवांस्ड परीक्षा के लिए अभी कोई नयी जानकारी जारी नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन