बिहार बजट 2026 पर आई सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया, बोले- युवाओं, महिलाओं के सपने को करेगा पूरा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Feb 2026 5:24 PM
बिहार सीएम नीतीश कुमार
Bihar Budget 2026: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बजट 2026-27 को विकसित बिहार का संकल्प पत्र बताया है. इस 3.47 लाख करोड़ के बजट में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं को 2 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया गया है. सीएम ने कहा कि 14.9% की विकास दर के साथ बिहार जल्द ही अग्रणी राज्यों में होगा.
Bihar Budget 2026: सीएम नीतीश कुमार ने बिहार बजट 2026-27 को राज्य के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है. सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित बिहार के सपने को सच करने वाला है. 3.47 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का यह बजट पिछले साल के मुकाबले 30 हजार करोड़ रुपये बड़ा है. सीएम ने कहा कि सरकार न्याय के साथ विकास के रास्ते पर चलते हुए समाज के हर वर्ग, खासकर किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों का ख्याल रख रही है.
युवाओं और महिलाओं के लिए ज्यादा प्रावधान
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस बजट की सबसे बड़ी घोषणा युवाओं और महिलाओं के लिए है. नीतीश सरकार ने अगले पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का बड़ा लक्ष्य रखा है. इसके लिए राज्य के खजाने का सही इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है. इसके तहत हर घर की एक महिला को अपना काम शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. इससे महिलाएं सशक्त होंगी और हर परिवार को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार के अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार से बढ़ेगी
नीतीश कुमार ने यह भी भरोसा जताया है कि आने वाले समय में बिहार की अर्थव्यवस्था 14.9 प्रतिशत की तेज रफ्तार से बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के लक्ष्यों को पूरा करने में यह बजट बहुत मददगार साबित होगा. शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती जैसे जरूरी क्षेत्रों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि विकास की गति बनी रहे. उन्होंने केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग की भी सराहना की और कहा कि सही वित्तीय प्रबंधन और केंद्र की मदद से बिहार जल्द ही देश के सबसे विकसित राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें: 3.47 लाख करोड़ का बिहार का बजट, रोजगार और विकास पर फोकस, देखिये मुख्य बातें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










