CM Nitish Kumar: अधिकारियों के लिए बन रहे 10 मंजिला भवन का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, दिया बड़ा आदेश
Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Jun 2025 1:47 PM
CM Nitish Kumar: बिहार में इन दिनों पुल-पुलियों से लेकर कई भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इस बीच खबर राजधानी पटना से सामने आई है जहां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग में तैयार हो रहे ऑफिसर्स इनक्लेव का निरीक्षण किया. साथ ही बड़ा आदेश भी दिया.
CM Nitish Kumar: बिहार में कई जगहों पर कहीं पुल-पुलियों का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं कहीं भवनों का कंस्ट्रक्शन चल रहा है. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों एक्टिव मोड में दिख रहे हैं. इस बीच उन्होंने पटना के गर्दनीबाग में निर्माणाधीन ऑफिसर्स इनक्लेव का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने 10 मंजिला भवन का जायजा लिया. 9वें फ्लोर पर बने फ्लैट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने फ्लैट के विभिन्न भागों जैसे कि, किचन, स्टोर रूम, ड्राइिंग रूम, डायनिंग रूम, बेडरूम को देखा.

पूरे परिसर का किया अवलोकन
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छत पर पहुंचे और छत से पूरे परिसर का अवलोकन किया. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आदेश देते हुए कहा कि, पूरे परिसर को साफ-सुथरा और हरा-भरा रखें. छत पर सोलर प्लेट लगायें ताकि सौर ऊर्जा का उत्पादन हो सके और यहां की बिजली की जरूरतों को भी पूरा किया जा सके.

मुख्यमंत्री ने दिया आदेश
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश देते हुए कहा कि, इस 10 मंजिला भवन का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें ताकि इसमें अधिकारियों को रहने की बेहतर सुविधा मिल सके. उन्होंने कहा कि फ्लैट के आगे जब पार्क बन जाएगा तब इस क्षेत्र का दृश्य और सुंदर लगेगा. बता दें कि, निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: PM Modi Bihar Visit: खुशियों का खजाना लेकर बिहार आयेंगे पीएम मोदी, करोड़ों रुपये की देंगे खास सौगात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










