PM Modi Bihar Visit: खुशियों का खजाना लेकर बिहार आयेंगे पीएम मोदी, करोड़ों रुपये की देंगे खास सौगात
Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Jun 2025 1:06 PM
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आ रहे हैं. 20 जून को सिवान में वे बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. इस बार भी पीएम मोदी बिहार के लोगों को बड़ी सौगातें देंगे. करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. उनके आगमन को लेकर तैयारी तेज हो गई है.
PM Modi Bihar Visit: चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इस बीच 20 जून को एक बार फिर पीएम मोदी बिहार आयेंगे. सिवान जिले में वे बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष को संदेश तो देंगे ही लेकिन, इसके साथ करोड़ों की योजनाओं का तोहफा भी देंगे. यानी कि, बिहारवासियों के लिए फिर खजाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खोल दिया है. जानकारी के मुताबिक, 20 जून को पीएम मोदी बिहार को जल, सीवरेज और शहरी विकास से जुड़ी 7170 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे.
सिवान को देंगे बड़ा तोहफा
इधर, प्रधानमंत्री के बिहार आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. तमाम बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है. इसके साथ ही सिवान में तैयारियों पर खास ध्यान भी रखा जा रहा है. खबर की माने तो, सिवान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वे बिहार के आठ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे. साथ ही 14 नये एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 शहरों की जलापूर्ति योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे. नगर विकास एवं आवास विभाग तैयारियां में लगातार जुटा हुआ है.
खातों में आ सकते हैं पैसे
अधिकारियों के अनुसार, ये योजनाएं राज्य के शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूती देंगी और पर्यावरणीय स्वच्छता के क्षेत्र में अहम बदलाव लायेंगी. गौर करने वाली बात यह भी है कि, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत एक लाख लाभुकों को पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं. बता दें कि, शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सिवान में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, प्रधानमंत्री का यह दौरा बिहार के लिए कई स्तरों पर विकास की नयी उम्मीदें लेकर आयेगा.
इससे पहले 29 मई को आए थे पीएम
याद दिला दें कि, इससे पहले पीएम मोदी दो दिनों के लिए बिहार दौरे पर आए थे. पटना में उन्होंने भव्य रोड शो किया था. इसके साथ ही पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था. इसके अलावा बिहटा में बनने वाले एयरपोर्ट का शिलान्यास भी किया था. इसके बाद बीजेपी के नेताओं के साथ बैठक भी की थी. इसके बाद 30 मई को बिक्रमगंज में उन्होंने करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था. इसके साथ ही खुले मंच से विपक्ष को खास संदेश भी दिया था. ऐसे में अब 20 जून को बिहार के सिवान में पीएम मोदी का दौरा बेहद खास माना जा रहा है.
Also Read: बिहार में मुखिया के मर्डर की थी तैयारी, सुबह 3 बजे छत से घुसी STF और सस्पेंड हुए सिपाही को धर दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










