सीएम नीतीश के कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने किया सबको अट्रैक्ट, हाथों में पोस्टर लेकर क्या बोलीं?

Published by : Preeti Dayal Updated At : 05 Sep 2025 12:11 PM

विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार

CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार के पहले केबल सस्पेंशन ब्रिज का उद्घाटन किया. इस दौरान कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं पहुंचीं थीं, जो हाथों में पोस्टर लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद करतीं हुईं दिखीं. क्या पूरा माजरा है, आइए जानते हैं...

विज्ञापन

CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पुनपुन पहुंचे. जहां उन्होंने बिहार के पहले केबल सस्पेंशन ब्रिज (लक्ष्मण झूला) का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी, जिन्होंने वहां मौजूद हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा. महिलाएं हाथों में पोस्टर लेकर पहुंची थीं, जिसके जरिये सीएम नीतीश के कई फैसलों के लिए उन्हें थैंक यू कहा.

पोस्टर में क्या लिखा था

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं के पोस्टर में लिखा था कि शून्य बिजली बिल के लिए धन्यवाद मुख्यमंत्री जी, 125 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए धन्यवाद मुख्यमंत्री जी, जीविका निधि के लिए धन्यवाद मुख्यमंत्री जी, सामुदायिक कार्यकर्ता एवं सामुदायिक संसाधन सेवी का मानदेय दोगुना हुआ धन्यवाद मुख्यमंत्री जी. इस तरह से कई सारी महिलाओं ने पोस्टर के जरिये सीएम नीतीश को धन्यवाद किया.

सीएम नीतीश किए थे एलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के लोगों को कई बड़ी सौगातें लगातार दे रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने 125 यूनिट बिजली फ्री करने का भी एलान किया था. इसके बाद उन्होंने बिहार के अलग-अलग जिलों से इस फैसले को लेकर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये फीडबैक भी लिया था. जिसके बाद आज महिलाओं ने सीएम नीतीश का धन्यवाद किया. इसके अलावा जीविका निधि को लेकर लिए गए फैसले से भी खुश होकर महिलाओं ने धन्यवाद किया.

83 करोड़ की लागत से बना ‘लक्ष्मण झूला’

दूसरी तरफ उत्तराखंड के ऋषिकेश की तर्ज पर पटना के पुनपुन में बने बिहार के पहले केबल सस्पेंशन ब्रिज ‘लक्ष्मण झूला’ का उद्घाटन सीएम नीतीश किए. 6 सितंबर (कल) से पितृपक्ष मेले की शुरुआत होने वाली है. इसे ध्यान में रखते हुए मेले से ठीक एक दिन पहले लक्ष्मण झूला को पर्यटकों और आम जनता के लिए खोल दिया गया. जानकारी के मुताबिक, इस लक्ष्मण झूला को बनाने में करीब 83 करोड़ की लागत आई है.

‘लक्ष्मण झूला’ की खासियत

इस झूले की लंबाई 325 मीटर और चौड़ाई 11.5 मीटर है. लक्ष्मण झूला में 18 केबल और 100 फीट ऊंचा पीलर लगाया गया है. इसके ऊपर लोग पैदल पुनपुन नदी को तो पार करेंगे ही साथ ही इस पर चारपहिया और दोपहिया वाहन भी चलेंगे. हालांकि, भारी गाड़ियां नहीं जा सकेंगी. इससे पुनपुन इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही यह ब्रिज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा. इस ब्रिज के बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे.

Also Read: PM Modi Bihar Visit: एयरपोर्ट, नई रेल लाइन, वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ ये सौगातें देंगे पीएम मोदी, बेहद खास है दौरा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन