Bihar News: 10 हजार रुपये वाली महिला रोजगार योजना के लिए कैसे करें आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Sep 2025 4:19 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: महिला रोजगार योजना बिहार चुनाव से पहले महिलाओं को लुभाने वाला बड़ा कदम मानी जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना की घोषणा कर हर परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये देने का ऐलान किया है. जानें लाभ लेने के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं?
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” की शुरुआत की है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” की शुरुआत की है. राज्य कैबिनेट ने इस महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दे दी है और सितंबर महीने से इसके लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी.
महिला सदस्य को मिलेगी 10 हजार रुपये की पहली किस्त
योजना के तहत हर परिवार की एक महिला सदस्य को 10 हजार रुपये की पहली किस्त के रूप में आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि वह रोजगार शुरू कर सके. बाद में समीक्षा के आधार पर लाभार्थियों को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी. सरकार ने इस योजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है.
क्या है आवेदन की प्रक्रिया?
शहरी क्षेत्र की महिलाएं- ऑनलाइन आवेदन करेंगी. इसके लिए अलग पोर्टल तैयार किया जा रहा है जहां आधार नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन होगा.
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं- ऑफलाइन आवेदन करेंगी. जीविका के संकुल स्तरीय संघ के पास आवेदन जमा होगा और ग्राम संगठन की विशेष बैठक में पात्र महिलाओं से फार्म लिए जाएंगे.
जीविका की प्रखंड परियोजना इकाई इन आवेदनों को एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करेगी. इसके बाद जिला इकाई की जांच पूरी होने पर सीधे महिलाओं के बैंक खाते में राशि भेज दी जाएगी.
कौन होंगी आवेदन के पात्र?
- विवाहित महिलाएं या अविवाहित वयस्क महिलाएं (जिनके माता-पिता जीवित न हों)
- 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग
- जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाएं
- आवेदक और उसके पति आयकर दाता न हों
किस रोजगार में कर पाएंगी निवेश?
लाभार्थी महिलाएं इस पैसे से किराना, सब्जी, फल, बर्तन, खिलौना, स्टेशनरी, मोबाइल रिपेयरिंग, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, फोटोकॉपी सेंटर जैसे छोटे व्यापार शुरू कर सकेंगी. इसके अलावा कृषि, मुर्गी पालन, गौपालन जैसे कार्यों में भी निवेश किया जा सकता है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है.
Also Read: CM Nitish के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री पर JDU का बड़ा बयान, संजय झा ने साफ किया सबकुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










