कैंपस:जहां से मैट्रिक से परीक्षा पास किये,वहीं जाएं सोमवार से पढ़ाई करने

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 3:42 PM

विज्ञापन

राज्य के प्लस टू विद्यालयों में अब तक 11वीं में एडमिशन नहीं हुआ है. लेकिन सोमवार से 11वीं की कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दे दिया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राज्य के प्लस टू विद्यालयों में अब तक 11वीं में एडमिशन नहीं हुआ है. लेकिन सोमवार से 11वीं की कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दे दिया गया है. सभी प्राधानाध्यापकों, छात्रों व अभिभावकों को पत्र जारी कर 11वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू करने को कहा है. विभाग ने कहा है कि 11वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति अपने ही स्कूल में सुनिश्चित कराएं. ग्रीष्मावकाश के बाद 16 मई से विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हो गया है. सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू हो जानी है. बिहार लोक सेवा आयोग से लगभग एक लाख अध्यापक माध्यामिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थापित किये गये हैं. आशा की जाती है कि चारों वर्गों कक्षा नौवीं, 10वीं 11वीं व 12वीं में पठन-पाठन 16 मई से सुचारू रूप से चले. 11वीं में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जब तक ओएफएसएस पोर्टल के माध्यम से नामांकन के लिए सूची जारी नहीं कर दी जाती है, तब तक 11वीं के छात्र-छात्राओं के अध्यापन को रोकना उचित नहीं है. इस संबंध में अधिकांश जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 11वीं कक्षा के संचालन का आदेश जारी कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन