Chirag Paswan ने बताया पाकिस्तान से कैसा बदला लेगी मोदी सरकार, बोले- एक-एक बूंद का होगा हिसाब
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Apr 2025 3:53 PM
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि पीएम मोदी का कड़ा फैसला आने वाले दिनों में पाकिस्तान, आतंकियों और उनके आकाओं को इस बात का एहसास दिलाएगा कि भारतीयों का खून बहाने का क्या नतीजा होता है. पहले भी हमने अपने जवानों की शहादत का बदला लिया है.
Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है. उन्होंने कहा कि आतंकियों ने कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया है. इस हमले से देश के लोग आक्रोशित हैं. देशवासियों के आक्रोश की भावना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूरी तरह से सहमत हैं. इससे पहले जब पुलवामा में ऐसी घटना घटी थी, उस वक्त भी आतंकियों को और उनके आकाओं को केंद्र सरकार ने मुंह तोड़ जवाब दिया था.
देशवासियों को किया आश्वस्त
चिराग पासवान ने आगे कहा, “मैं देशवासियों को यह आश्वस्त कराना चाहता हूं कि हमारे लोगों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा. आतंकियों और उनके आकाओं को अब बख्शा नहीं जाएगा. उनको उनकी ही भाषा में करारा जवाब दिया जाएगा.”
केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए कड़े फैसलों को लेकर उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि पर रोक लगाने का फैसला बहुत महत्वपूर्ण है. मुझे लगता है कि आने वाले समय में पाकिस्तान पानी की बूंद के लिए भी तरसेगा. हमारे देश की छह नदियों के पानी का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा, हम लोग उनके यहां देते थे. यह हमारी दोस्ती, इंसानियत और मानवता थी। लेकिन पाकिस्तान ने उसकी कद्र नहीं की.
इसे भी पढ़ें: बिहार को मिली नई रेल सौगात, 25 अप्रैल से इस रूट पर चलेगी दो नई पैसेंजर ट्रेनें
पीएम मोदी का किया धन्यवाद
इसके अलावा चिराग पासवान ने निफ्टम संस्थान की जमकर तारीफ की और कहा कि मैं केंद्र सरकार के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद करता हूं कि देश में एक और निफ्टम संस्थान खोलने की मंजूरी दी गई है. चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया.
उन्होंने कहा, “आज निफ्टम कुंडली में आयोजित निफ्टम 2.0 को संबोधित किया. यह स्टार्टअप कॉन्क्लेव नवाचार, कृषि-उद्यमिता एवं युवा भारत की आकांक्षाओं का संगम है. यह कार्यक्रम वर्तमान व प्रस्तावित निफ्टम संस्थानों के समन्वय से एक भविष्योन्मुखी एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित खाद्य इकोसिस्टम को सशक्त बनाएगा. आइए हम सब मिलकर ऐसा भारत गढ़ें, जहां दुनिया के हर डाइनिंग टेबल पर कम से कम एक खाद्य उत्पाद मेड इन इंडिया हो.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










