बिहार को मिली नई रेल सौगात, 25 अप्रैल से इस रूट पर चलेगी दो नई पैसेंजर ट्रेनें
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Apr 2025 7:37 PM
पैसेंजर ट्रेन
Passenger Train: रेलवे ने 25 अप्रैल 2025 से दो नई पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत करने का फैसला किया है. इनमें पहली ट्रेन अमहा पिपरा से सहरसा (सुपौल होते हुए) और दूसरी सहरसा से समस्तीपुर (बिथान और अलौली के रास्ते) के बीच चलाई जाएगी. ये दोनों ट्रेनें अब से नियमित रूप से चलेगी, जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को यात्रा में बेहतर सुविधा और समय की बचत होगी.
Passenger Trains: रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक अहम कदम उठाया है. 25 अप्रैल 2025 से अमहा पिपरा-सहरसा (वाया सुपौल) और सहरसा-समस्तीपुर (वाया अलौली, बिथान) के बीच दो नई पैसेंजर ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू किया जा रहा है. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है.
आइये ट्रेनों के रूट के बारे में जानते हैं…
ट्रेन नंबर 75249 – अमहा पिपरा-सहरसा पैसेंजर
यह ट्रेन सुबह 6:00 बजे अमहा पिपरा से रवाना होकर सुपौल (06:50), गढ़बरूआरी (07:30) होते हुए विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 08:50 बजे सहरसा पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 75250 – सहरसा-अमहा पिपरा पैसेंजर
वापसी में यह ट्रेन दोपहर 14:05 बजे सहरसा से खुलकर सुपौल (15:45), गढ़बरूआरी (15:10) होते हुए 17:00 बजे अमहा पिपरा पहुंचेगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
ट्रेन नंबर 75251 – सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर (वाया बिथान, अलौली)
यह ट्रेन 08:55 बजे सहरसा से रवाना होकर खगड़िया, अलौली, हसनपुर रोड, बिथान आदि स्टेशनों पर ठहरते हुए रात 21:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 75252 – समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर
यह ट्रेन समस्तीपुर से सुबह 04:00 बजे रवाना होकर, रुसेराघाट, हसनपुर रोड, बिथान, खगड़िया, अलौली आदि स्टेशनों से गुजरते हुए दोपहर 14:00 बजे सहरसा पहुंचेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 26 से 30 अप्रैल तक मेघगर्जन-ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, IMD ने बताया क्यों बदलेगा मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










