मुख्यमंत्री ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Nov 2024 12:59 AM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन शुक्रवार अहले सुबह अपने आवास एक अणे मार्ग स्थित तालाब में पूरी श्रद्धा के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया.
जहाज से गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया
संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन शुक्रवार अहले सुबह अपने आवास एक अणे मार्ग स्थित तालाब में पूरी श्रद्धा के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया. उन्होंने ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की. इस दौरान राज्य की विभिन्न नदियों और तालाबों में बड़ी संख्या में छठव्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया और शांति एवं श्रद्धा के वातावरण में लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हुआ.मुख्यमंत्री ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को दानापुर के नासरीगंज घाट से कंगन घाट तक पानी के जहाज से गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने छठव्रतियों और राज्यवासियों को छठ की शुभकामनाएं दीं. लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ अर्पित किया. घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिवादन हाथ उठाकर किया. मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों का अभिवादन हाथ उठाकर स्वीकार किया. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री छठव्रतियों की सुविधाओं को लेकर छठ घाटों का भ्रमण करते रहे हैं. उनके निर्देश पर छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से बेहतर प्रयास किये गये ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं.
गुरुवार को ये रहे मौजूदउनके भ्रमण के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, विधान पार्षद ललन सर्राफ, भाजपा के बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे. छठ घाटों के भ्रमण से पहले एक अणे मार्ग स्थित आवास में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने परिवार के निकट सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया. साथ ही राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










