ePaper

छठ पर्व पर यात्रियों को राहत, इस राज्य से बिहार के लिए शुरू हुई एसी बस सेवा, जानें रूट और टाइमिंग  

Updated at : 23 Oct 2025 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
AC bus service started from this state to Bihar

सांकेतिक तस्वीर

Chhath Puja 2025: छठ पर्व के लिए हरियाणा से बिहार आने वाले लोगों के लिए सरकार ने विशेष व्यवस्था की है. इस कड़ी में हरियाणा से बिहार के कई राज्यों के लिए एसी बस सेवा शुरू की जा रही है.

विज्ञापन

Chhath Puja 2025: छठ पर्व को लेकर बिहार के प्रवासी विभिन्न राज्यों से घर आने को बेताब हो रहे हैं. लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने विशेष कोशिश की है. बिहार सरकार के अनुरोध पर हरियाणा सरकार ने विशेष एसी बस सेवाएं शुरू की हैं. ये बसें पूर्णिया, मधुबनी, बेगूसराय, पटना और गया जैसे प्रमुख शहरों के लिए चलेंगी.

लंबे रूट का रखा गया ध्यान

इसकी जानकारी परिवहन मंत्री अनिल विज ने दी. उन्होंने बताया बिहार सरकार के पत्र के बाद यह फैसला  लिया गया, क्योंकि हरियाणा में काम करने वाले बिहार के लोग छठ पर्व पर बड़ी संख्या में लौट रहे हैं. एसी बसें लंबे रूट को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही हैं. इससे लोगों की यात्रा आरामदायक और सुरक्षित होगी.

टर्न-वाइज चलेंगी 14 बसें

विज का कहना है कि हमारा मकसद श्रद्धालु को समय पर और सुखद सफर कराना है. यह बस सेवा बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम और निजी ऑपरेटरों के पीपीपी मॉडल पर चल रही है. इसमें से 14 बसें टर्न-वाइज संचालित की जाएंगी.

30 नवंबर तक मिलेगी सेवा

जानकारी के अनुसार ये बसें 30 नवंबर तक चलेगीं और यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी. यात्री BSRTC की वेबसाइट या ऐप के माध्म से सीट बुक कर सकते हैं. बिहार से सहरसा, पूर्णिया और मधुबनी जैसे इलाकों के बहुत सारे लोग हरियाणा के अंबाला, पानीपत और गुरुग्राम जैसे शहरों में मजदूरी या नौकरी करते हैं. यह सेवा इन लोगों के लिए वरदान की तरह साबित होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रूट और टाइमिंग

बता दें कि अंबाला से पूर्णिया के लिए दो बसें, एक शाम 4 बजे और दूसरी 4:30 बजे रवाना होगी. वहीं, अंबाला से मधुबनी के लिए बस शाम 5 बजे बस रवाना होगी. पानीपत से मधुबनी के लिए कुल तीन बसें दोपहर 12 बजे, 3 बजे और शाम 5 बजे चलेंगी. इस कड़ी में गुरुग्राम के राजीव चौक से बेगूसराय के लिए शाम 5 बजे, पटना के लिए 6 बजे और गया के लिए 7 बजे बसें खुलेंगी. ये बसें एसी की सुविधा से लैस हैं. यात्रा के दौरान पानी, स्नैक्स और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. टिकट की कीमतें किफायती हैं, ताकि हर वर्ग के यात्री आसानी से सफर कर सके.

इसे भी पढ़ें: Bihar Train News: छठ पर्व पर बिहार आना हुआ आसान, इस शहर से तीन दिनों में चलेंगी 77 ट्रेनें

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन