Bihar Train News: छठ पर्व पर बिहार आना हुआ आसान, इस शहर से तीन दिनों में चलेंगी 77 ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: छठ पर्व के लिए मुंबई से बिहार आने वाले लोगों को रेलवे ने राहत दी है. इस कड़ी में रेलवे ने तीन दिनों में 77 ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. यह फैसला ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तत्काल लिया है.

विज्ञापन

Bihar Train News: छठ पर्व के लिए मुंबई या आसपास से बिहार आने वाले लोगों के लिए रेलवे ने खुशखबरी दी है. यात्रियों को भीड़ से राहत देने के लिए रेलवे ने तीन दिनों में 77 ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. यह फैसला ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तत्काल लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन राज्यों की यात्रा आसान

मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल रेलवे 30 नवंबर 2025 तक 1,998 दीवाली स्पेशल ट्रिप्स (रिजर्व्ड और अनरिजर्व्ड) चला रहा है. जिसमें से 600 से अधिक ट्रेनें सिर्फ मुंबई क्षेत्र से चलाई जा रही हैं. इस कड़ी में मुंबई से रोजाना 100 नियमित और 8-10 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इन ट्रेनों के माध्यम से बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश तक लोगों की यात्रा आसान हो रही है.

मुंबई डिवीजन से चलेंगी 24 ट्रेनें

अब रेलवे अगले तीन दिनों में 77 ट्रेनें चलाएगी. जिनमें से 24 ट्रेनें सिर्फ मुंबई डिवीजन से चलेंगी. वहीं, आज गोरखपुर और वाराणसी के लिए दो और ट्रेनों का संचालन होगा. जबकि, 26 अक्टूबर को 24 ट्रेनें चलेंगी. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, दादर-गोरखपुर, दादर-बलिया और नागपुर-मडगांव जैसी ट्रेनें पहले से चल रही हैं. सेंट्रल रेलवे की तरफ से रोजाना 15 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

यात्रियों के लिए अतिरिक्त इंतजाम

रेलवे ने बिहार जाने वाली 22 नियमित ट्रेनों के अलावा यात्रियों के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं. सीएसएमटी पर 1,200 वर्ग मीटर का वेटिंग एरिया बनाया गया है, जहां करीब 1,500 यात्री सामान के साथ ठहर सकते हैं. वहीं, एलटीटी पर 10,000 वर्ग मीटर का होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जहां, करीब 10,000 से अधिक यात्री ठहर सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्‍लेटफार्म में बदलाव नहीं

बता दें कि प्लेटफॉर्म पहले से निर्धारित किए जा रहे हैं और इसमें कोई बदलाव नहीं हो रहा. भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए आइलैंड प्लेटफॉर्म पर एक साथ दो ट्रेनें नहीं रखी जा रही हैं. स्टेशनों पर नियमित घोषणाओं के साथ बोर्डिंग के लिए कतारें बन रही हैं. सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों की तैनाती की गई है. बिहार जाने वाली ट्रेनों में एस्कॉर्टिंग के लिए 60 अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की गई है. यात्रियों की सुविधा के लिए पानी, शौचालय और साफ-सफाई की भी व्यवस्था की गई है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Train News: स्टेशन पर इस तरह छठ पर्व की भीड़ को नियंत्रित करेगी रेलवे, यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन