सीबीएसइ : परीक्षा फॉर्म में सुधार के लिए खुला पोर्टल, 27 तक कर सकते हैं त्रुटि सुधार

Published by : AMBER MD Updated At : 25 Oct 2025 8:17 PM

विज्ञापन

सीबीएसइ ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो खोल दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो खोल दिया है. 27 अक्तूबर तक फॉर्म में दर्ज गलत विवरण को ठीक कर सकते हैं. इसके बाद बोर्ड की ओर से परीक्षा फॉर्म में किसी तरह का सुधार स्वीकार नहीं किया जायेगा. सीबीएसइ के सिटी को-ऑर्डिनेटर एसी झा ने बताया कि 2025-26 सत्र के विद्यार्थियोंं को विशेष रूप से सुधार का मौका दिया गया है, ताकि बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के डाटा में किसी तरह की त्रुटि न रह जाये. उन्होंने बताया कि अक्सर परीक्षा के समय नाम, जन्मतिथि या विषयों में गलती की शिकायत मिलती है, जिसे बाद में सुधारने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. विद्यार्थियोंं के पास 27 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म में सुधार का अवसर है. इसके साथ ही बोर्ड ने विदेश में उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अहम सुझाव दिया है. बोर्ड ने ऐसे विद्यार्थियों के नाम के साथ सरनेम अवश्य जोड़ने के लिए कहा है. यदि किसी छात्र का पासपोर्ट पहले से बना हुआ है, तो बोर्ड के रिकॉर्ड में वहीं विवरण दर्ज किया जाये, जो पासपोर्ट में उल्लेखित है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन