कार ने दो बाइक में मारी टक्कर, मां की हुई मौत, बेटा सहित दो घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 12:48 AM
रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौट रही महिला की मौत हो गयी, जबकि बेटा और एक अन्य घायल हो गये
दुल्हिनबाजार. अछुआ गांव के पास पाली-पटना मुख्य सड़क पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक से बेटे के साथ बिक्रम थाना के अख्तियारपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौट रही महिला की मौत हो गयी, जबकि बेटा और एक अन्य घायल हो गये, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पालीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पीएमसीएच भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, अछुआ गांव के पास पाली-पटना मुख्य सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रही दो बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दो बाइक पर सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए पालीगंज स्थित पीएचसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी मिथिलेश वर्मा के 40 वर्षीया पत्नी श्रीमती के रूप में हुई. वही घायलों में मिथिलेश वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार उर्फ नामी और पटना सिटी निवासी रामदयाल चौहान के 24 वर्षीय पुत्र अमरजीत चौहान है. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति ठीक है. क्षतिग्रस्त वाहन थाने लाये गये हैं. अभी तक किसी ने इस घटना को लेकर लिखित शिकायत नहीं की है. जबकि मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










