Vijay Sinha: बिहार में इन शिकायतों के लिए खुलेगा कॉल सेंटर, खरमास बाद अफसरों को मिलेगा नया नंबर, एक्शन में विजय सिन्हा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Jan 2026 9:55 AM
मंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों संग की बैठक
Vijay Sinha: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा एक्शन मोड में हैं. ऐसे में नगर निकायों के अफसरों को 15 जनवरी तक नया नंबर जारी किया जाएगा. इसके साथ ही लोगों की शिकायतों के लिए कॉल सेंटर खोला जायेगा. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कई आदेश दिए.
Vijay Sinha: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार एक्शन मोड में हैं. इसी के साथ उन्होंने लोगों की शिकायत विभाग तक पहुंचे, इसके लिए बड़ा आदेश जारी किया है. दरअसल, पटना समेत पूरे बिहार के नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों, स्वच्छता पदाधिकारियों और सिटी मैनेजर को नया नंबर दिया जाएगा. खरमास बाद 15 जनवरी को अधिकारियों को सीयूजी मोबाइल नंबर दिया जाएगा.
शिकायत और सुझाव के लिए खुलेंगे कॉल सेंटर
दरअसल, मंत्री विजय सिन्हा ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों संग बैठक की थी, जिसके बाद शिकायत के साथ-साथ सुझाव के लिए कॉल सेंटर खोले जाने का निर्णय लिया गया था. कई बार ऐसा होता है कि आम लोगों के सुझाव हो या किसी तरह की परेशानी, वह विभाग तक नहीं पहुंच पाती है. ऐसे में नंबर जारी होने के बाद आम लोग आसानी से अफसरों से बातचीत कर सकेंगे और अपना पक्ष रख सकेंगे. साथ ही एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया जाएगा.
15 तारीख को जारी किया जाएगा टोल फ्री नंबर
15 जनवरी को टोल फ्री नंबर जारी होने के बाद लोग अपने मुहल्ले या फिर कॉलोनियों से जुड़े विवादों और परेशानियों के बारे में आसानी से शिकायत कर सकेंगे. विभाग जल्द ही इस पर काम शुरू करने जा रहा है. बैठक के दौरान विजय सिन्हा ने कहा था कि संपर्क पथों की हालत जर्जर है. ऐसे में उन्हें चिह्नित करके जल्द ही नगर निगम से बनवाया जाए. इसके लिए बजट भी तैयार करने का आदेश दिया गया है.
मंत्री विजय सिन्हा के पहल से होगा ये फायदा
मंत्री विजय सिन्हा की इस पहल को लेकर कहा जा रहा है कि इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में बड़ी सहायता मिल सकेगी. इस तरह से विजय सिन्हा लगातार एक्शन मोड में दिख रहे हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों के संग भी वे ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं. इसके साथ ही जमीन के मामलों के निपटारे को लेकर अधिकारियों को अल्टीमेटम भी दे रहे हैं.
Also Read: Bihar Train: खुशखबरी! बिहार में पहली बार सोलर पैनल से लैस होंगी ट्रेनें, मिलेंगे ये तीन बड़े फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










