Patna : छह दिनों में बीएसएनएल के 30 हजार से अधिक ग्राहक बढ़े

Published at :10 Jul 2024 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
Patna : छह दिनों में बीएसएनएल के 30 हजार से अधिक ग्राहक बढ़े

प्राइवेट दूरसंचार कंपनियों द्वारा टैरिफ बढ़ाने के बाद से लोगों का झुकाव बीएसएनएल की ओर से बढ़ रहा है. छह दिनों में बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में 30 हजार से अधिक की बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : दूरसंचार मार्केट में जहां रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडा आइडिया जैसी प्रमुख प्राइवेट कंपनियां 5जी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, वहीं बीएसएनएल अपनी 4जी सेवाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है. जबसे प्राइवेट दूरसंचार कंपनियों ने अपना टैरिफ बढ़ाया है, तब से लोग बीएसएनएल का नया सिम ले रहे हैं. छह दिनों में बीएसएनएल 30 हजार से अधिक नये सिम बेच चुकी है. चार जुलाई को बीएसएनएल के बिहार सर्किल में 2500 नये सिम बेचे गये थे. इसके बाद हर दिन लगभग 5500 नये सिम बेच रही है. इसके अलावा 500 से अधिक ग्राहक अन्य कंपनियों को छोड़ कर बीएसएनएल से जुड़े हैं.

निजी कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल का टैरिफ 45% कम

बीएसएनएल बिहार सर्किल के सीजीएम शंकर प्रसाद ने बताया कि अन्य कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल का टैरिफ 45% कम है. कंपनी लगातार नेटवर्क व तकनीकी विस्तार कर रही है. हपले बीएसएनएल के 1200 से अधिक सिम बिक रहे थे, लेकिन अब हर दिन पांच हजार से अधिक सिम लोग खरीद रहे हैं. वहीं, सिम पोर्ट कराने वालों की संख्या भी बढ़ी है. यह बीएसएनएल के प्रति बढ़ते विश्वास को दिखाता है.

शंकर बने बीएसएनएल के नये सीजीएम

शंकर प्रसाद बीएसएनएल बिहार सर्किल के नये मुख्य महाप्रबंधक बनाये गये हैं. इससे पहले वह बिहार सर्किल में ही मोबाइल विभाग के महाप्रबंधक थे. वह बिहार सर्किल के 17वें मुख्य महाप्रबंधक होंगे. उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है. वहीं, वर्तमान मुख्य महाप्रबंधक देवेंद्र कुमार सिंह तीन साल बाद बिहार सर्किल से सेवानिवृत्त हो गये. सिंह ने बीएसएनएल सेवा में सुधार करने के साथ राजस्व में भी इजाफा किया. बिहार में 4जी सेवा शुरू करने का श्रेय सिंह को जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन