ePaper

Bridges in Bihar: बिहार के गावों में बनेंगे 450 से अधिक पुल, जुलाई तक नीतीश सरकार कर देगी टेंडर

Updated at : 21 Apr 2025 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
New Bridges

New Bridges

Bridges in Bihar: विभागीय मंजूरी मिलने पर इन पुलों के निर्माण के लिए जून-जुलाई तक टेंडर जारी कर दिया जाएगा. काम अवार्ड होने के डेढ़ साल के भीतर इन पुलों का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. विभाग का मानना है कि यह योजना सिर्फ पुलों का निर्माण नहीं, बल्कि गांवों के सामाजिक और आर्थिक विकास की आधारशिला है.

विज्ञापन

Bridges in Bihar: पटना. बिहार के ग्रामीण इलाकों में 450 से अधिक पुलों का निर्माण होगा. ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से अभी इन पुलों की डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) बनाई जा रही है. विभाग की कोशिश है कि बरसात के पहले टेंडर जारी कर दिया जाए. पुलों के निर्माण पर लगभग दो हजार करोड़ खर्च होंगे. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत राज्य के ग्रामीण इलाकों में पुलों का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है.

पुराने पुल की जगह बनेंगे नये पुल

योजना के तहत न सिर्फ पुराने और जर्जर पुलों की जगह नए और मजबूत पुल बनाए जाएंगे, बल्कि उन इलाकों में भी काम होगा, जहां आज तक मिसिंग ब्रिज की वजह से रास्ता अधूरा है. साथ ही बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त पुलों को भी फिर से खड़ा किया जाएगा. जहां पुल पहले से बने हुए हैं, लेकिन उनके पास पहुंच पथ (एप्रोच रोड) नहीं होने से वह जर्जर हो गए हैं, वहां भी पुलों का निर्माण होगा.

जून-जुलाई में होगा टेंडर

मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही इन पुलों के निर्माण करने का निर्णय हुआ है. मई में इनकी डीपीआर तैयार हो जाएगी. इसके बाद इसकी प्रशासनिक स्वीकृति ली जाएगी. विभागीय मंजूरी मिलने पर इन पुलों के निर्माण के लिए जून-जुलाई तक टेंडर जारी कर दिया जाएगा. काम अवार्ड होने के डेढ़ साल के भीतर इन पुलों का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. विभाग का मानना है कि यह योजना सिर्फ पुलों का निर्माण नहीं, बल्कि गांवों के सामाजिक और आर्थिक विकास की आधारशिला है.

बीते वर्ष 649 पुलों की मंजूरी मिली

विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग ने 649 पुलों के निर्माण की मंजूरी दी थी. इन पुलों के निर्माण पर लगभग 2977.12 करोड़ खर्च होंगे. सितंबर 2024 में ही इन पुलों की स्वीकृति मिली थी. अभी इन पुलों की न मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना मेंजनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आए प्रस्ताव और मुख्यमंत्री द्वारा की गई, सार्वजनिक घोषणाएं, दोनों को शामिल किया गया है. इस तरह इस योजना में आम लोगों से मिले सुझावों को भी शामिल किया गया है.

Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन