BPSC Protest: CM साहब चुप्पी तोड़ो...का नारे लगाते पटना की सड़क पर उतरे BPSC छात्र, शुरू हुआ प्रदर्शन
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Jan 2025 2:00 PM
BPSC प्रोटेस्ट की तस्वीर
BPSC Protest: पटना में BPSC 70वीं PT परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज फिर से हजारों अभ्यर्थी गर्दनीबाग में प्रदर्शन के लिए उतरे हैं. अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा में धांधली हुई है.
BPSC Protest: पटना में BPSC 70वीं PT परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज फिर से हजारों अभ्यर्थी गर्दनीबाग में प्रदर्शन के लिए उतरे हैं. वहीं, भिखना पहाड़ी में री-एग्जाम की मांग को लेकर अभ्यर्थी ‘CM साहब चुप्पी तोड़ो’ के बैनर लेकर सड़क पर उतरे हैं. जिसमें परीक्षा रद्द कराने की मांग की जा रही है. अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा में धांधली हुई है और आयोग ने गलत आंसर को भी सही बताया है. इस बीच, पटना में BJP और JDU ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ाई दी गई है.
इनकम टैक्स गोलंबर की ओर बढ़ रहे छात्र
मिली जानकारी के अनुसार, छात्र युवा संघर्ष मोर्चा इनकम टैक्स गोलंबर की ओर बढ़ रहे हैं. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी है. अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा में धांधली हुई है. आयोग ने गलत आंसर को भी सही बताया है. छात्रों का एक ही मांग है कि प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर फिर से परीक्षा कराई जाए.
Also Read: अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल मे ही रहेंगे बाहुबली, कोर्ट ने पुलिस से मांगी केस डायरी
31 जनवरी को सुनाया जाएगा फैसला
बता दें कि इस मामले में पटना हाईकोर्ट में भी सुनवाई होनी है. जिसमें कल यानी 31 जनवरी को फैसला सुनाया जाएगा. हाईकोर्ट ने BPSC को 30 जनवरी से पहले एफिडेविट देने को कहा है. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आयोग सभी 912 परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द करे और फिर से परीक्षा कराए. इस मामले में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने भी पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. इधर, BPSC अभ्यर्थियों को देखते हुए पटना में बीजेपी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










