ePaper

बीएलओ बूथों पर आज सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक गणना फॉर्म वितरण करने के साथ भरे हुए फॉर्म लेंगे

Updated at : 06 Jul 2025 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
बीएलओ बूथों पर आज सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक गणना फॉर्म वितरण करने के साथ भरे हुए फॉर्म लेंगे

वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गणना फॉर्म भरने को लेकर शनिवार को जिले में बूथों पर बीएलओ सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक रह कर गणना फॉर्म वितरण किया.

विज्ञापन

बीएलओ बूथों पर पहुंच कर गणना फॉर्म वितरण किया संवाददाता,पटना वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गणना फॉर्म भरने को लेकर शनिवार को जिले में बूथों पर बीएलओ सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक रह कर गणना फॉर्म वितरण किया. साथ ही वोटरों से भरे हुए गणना फॉर्म भी लिया. रविवार को भी सभी बूथों पर बीएलओ सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक रह कर गणना फॉर्म वितरण करेंगे.जिले में 14 विधान सभा क्षेत्रों में 4906 बूथों पर बीएलओ गणना फॉर्म वितरण करेंगे. डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने सभी बीएलओ को बूथों पर उपस्थित रह कर वोटरों को गणना फॉर्म उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. बूथों पर बीएलओ के नहीं रहने पर कार्रवाई की जायेगी.वोटरों के शत-प्रतिशत सत्यापन के लिए आवश्यक है कि बीएलओ का वोटरों तक पहुंच सुलभ हो.दोपहर 12 बजे के बाद बीएलओ को वोटरों के बीच जाकर वोटरों का सत्यापन व फॉर्म कलेक्ट करना है.डीएम ने कहा कि संबंधित सहायक निर्वाचक पदाधिकारी व निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी विशेष अभियान दिवस में घूम कर संपन्न करायेंगे.साथ ही विशेष अभियान दिवस से संबंधित रिपोर्ट देना है. जीविका दीदियों को प्रशिक्षण दिया गया पटना जिले के संपतचक प्रखंड में जिला परियोजना प्रबंधक जीविका पटना एवं सामाजिक विकास प्रबंधक की उपस्थिति में जीविका कैडर व दीदियों को प्रशिक्षित किया गया.विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में ओरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन कर 37 कैडर को प्रशिक्षित किया गया.79 दीदियों का फॉर्म सफलतापूर्वक ऑनलाइन सबमिट किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन