बिहार में अगले 4 दिन मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इस तारीख से पूरे राज्य में एक्टिव होगा मानसून, IMD ने जारी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बारिश की तस्वीर

Bihar Monsoon Update: बिहार में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान मौसम तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट जारी किया है. 27 जून के बाद मानसून पूरे राज्य में एक्टिव होने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Monsoon Update: भीषण गर्मी और उमस से परेशान बिहारवासियों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों में पूरे राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी. 27 जून के बाद अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग (Patna Meteorological Department) ने शुक्रवार को राज्य के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

शुक्रवार सुबह पटना, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सीवान, गोपालगंज, बगहा और भागलपुर के कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई.

अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम? (Bihar Weather Next Four Days)

27 जून

राज्य के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. रोहतास, भोजपुर और बक्सर में गर्मी का असर कुछ जगह बना रह सकता है.

28 जून (28 June Ka Mausam)

मानसून पूरे बिहार में अधिक सक्रिय हो सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. कई जगह तेज हवा और बिजली गिरने की भी चेतावनी है.

29 जून

मौसम विभाग की ओर से पटना समेत पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बिहार के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है.

30 जून

अररिया, किशनगंज और सुपौल में भारी बारिश का अनुमान है. राजधानी पटना में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं.

मानसून अब पूरी तरह होगा एक्टिव (बिहार मानसून अपडेट)

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून बिहार के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका है, लेकिन अभी इसकी गतिविधियां सभी जिलों में समान रूप से एक्टिव नहीं हैं.

बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और मानसूनी ट्रफ के मजबूत होने से अगले कुछ दिनों में पूरे राज्य में बारिश का दायरा बढ़ेगा. जून के अंतिम सप्ताह और जुलाई की शुरुआत में बिहार के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है.

गर्मी से मिलेगी राहत

पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है. लेकिन लगातार बारिश शुरू होने के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और आकाशीय बिजली से सतर्क रहने की अपील की है.

Also Read: राबड़ी आवास से हटने लगे CCTV कैमरे, डेडलाइन से पहले तेज हुई शिफ्टिंग की तैयारी, नए बंगले का बदला रंग

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन