ePaper

Bihar Weather: बिहार का मौसम अगले तीन घंटे में बिगड़ने वाला है, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी...

Updated at : 27 Aug 2025 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार में कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन घंटे में इन जिलों का मौसम बिगड़ेगा. कल का भी मौसम जानिए...

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज फिर एकबार बदलने वाला है. मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है. अगले तीन घंटे के अंदर बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. पटना, सारण समेत अन्य कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना इन जिलों में है. IMD पटना ने चेतावनी जारी की है.

इन जिलों में अलर्ट जारी…

IMD पटना ने सारण, पटना, पूर्वी चंपारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, नालंदा, दरभंगा जिले के कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की संभावना है. अगले तीन घंटे में इन जिलों का मौसम बिगड़ सकता है. शाम तक के लिए अलर्ट जारी है.

ALSO READ: Video: बिहार में BPSC टीचर ‘सोनाली मैम’ की भावुक विदाई, बिलख-बिलख कर रोए बच्चे

गुरुवार को इन जिलों के लिए अलर्ट है जारी…

IMD पटना के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज और पूर्णिया समेत आसपास के जिलों में गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना इन जिलों में है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन