Video: बिहार में BPSC टीचर ‘सोनाली मैम’ की भावुक विदाई, बिलख-बिलख कर रोए बच्चे
Video: बिहार के भागलपुर में BPSC शिक्षिका का ट्रांसफर हुआ तो स्कूल के बच्चे इस दौरान बेहद भावुक हो गए. टीचर से लिपटकर बच्चे बिलख बिलख कर रोए. शिक्षिका भी अपने आंसू को रोक नहीं सकीं.
बिहार के भागलपुर जिले एक सरकारी स्कूल है- मध्य विद्यालय धनपत टोला. यहां की एक BPSC शिक्षिका का ट्रांसफर दूसरे स्कूल में हुआ तो उन्हें विदाई दी गयी. इस दौरान एक कार्यक्रम स्कूल में हुआ. यह कार्यक्रम बेहद भावुक करने वाला था. बच्चों ने भी शिक्षिका ‘सोनाली मैम’ को माला पहनाया. टीचर ने बच्चों को दुलार भी किया. उसके बाद जब शिक्षिका के जाने की बारी आयी तो स्कूल के बच्चे-बच्चियां सोनाली मैम से लिपटकर खूब रोए. बच्चे जिस तरह बिलख रहे थे, उससे शिक्षिका भी खुद को रोक नहीं सकीं और रोती रहीं. शिक्षिका सोनाली कुमारी BPSC TRE 1 के जरिए इस स्कूल में ज्वाइन की थीं. पीरपैंती के धनपत टोला मध्य विद्यालय में उनकी पोस्टिंग नवंबर 2023 में हुई थी.
आपके शहर में
बिहार के भागलपुर में एक सरकारी स्कूल से जब BPSC शिक्षिका का ट्रांसफर हुआ तो बच्चे अपनी टीचर से लिपटकर खूब रोए. pic.twitter.com/FAccIEHcK0
— Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) August 27, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए