Bihar Weather: बिहार में आज करवट लेगा मौसम, गोपालगंज-बक्सर समेत इन 4 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Apr 2025 6:42 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 3 अप्रैल को बक्सर, कैमूर, रोहतास और गोपालगंज में हल्की बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है. आईएमडी ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 3 अप्रैल को बक्सर, कैमूर, रोहतास और गोपालगंज में हल्की बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.
बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा और गया के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है. वहीं, पूरे राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम गति की पछुआ हवा चलने की संभावना है.

बढ़ेगा तापमान, 48 घंटे रहेंगे गर्म
आईएमडी पटना ने अगले 48 घंटों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है. दक्षिण-पूर्वी बिहार के जिलों बांका, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और खगड़िया में सामान्य से अधिक तापमान बना रहेगा.
मार्च में कम हुई बारिश, गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में बिहार में सामान्य से 54% कम बारिश दर्ज की गई. इस दौरान राज्य में छह दिन वज्रपात हुआ. बक्सर में मार्च का सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
भागलपुर में गर्मी का बढ़ेगा असर
भागलपुर और आसपास के इलाकों में गर्म पछुआ हवा लोगों को परेशान कर सकती है. सुबह हल्की ठंड के बाद दोपहर में तीखी धूप से जनजीवन प्रभावित होगा. मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 6 अप्रैल के बीच भागलपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है. पश्चिमी बिहार के जिलों बक्सर, कैमूर, रोहतास और गोपालगंज में 3-4 अप्रैल को मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










