Bihar Weather: बिहार के इन पांच जिलों आज होगी भारी बारिश, जानें मौसम विभाग का लेटेस्ट अलर्ट

Rain Alert
Bihar Weather: उत्तर और दक्षिण के पूर्वी इलाकों में भी वज्रपात के साथ मध्यम बारिश हो सकती है. राजधानी पटना समेत मध्य बिहार में मॉनसून ज्यादा सक्रिय नहीं रहेगा, लेकिन आसमान में बादल छाये रहेंगे. धूप के लिए लोगों को इंतजार करना होगा.
Bihar Weather: पटना. बिहार में पिछले पांच दिनों से मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है. बुधवार को पश्चिमी बिहार के पांच जिलों गोपालगंज, सिवान, बक्सर, कैमूर और रोहतास में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है. उत्तर और दक्षिण के पूर्वी इलाकों में भी वज्रपात के साथ मध्यम बारिश हो सकती है. राजधानी पटना समेत मध्य बिहार में मॉनसून ज्यादा सक्रिय नहीं रहेगा, लेकिन आसमान में बादल छाये रहेंगे. धूप के लिए लोगों को इंतजार करना होगा.
बुधवार से झमाझम बारिश
मंगलवार को बिहार में मॉनसून थोड़ा कमजोर रहा और कई जिलों में उमस भरी गर्मी पड़ी. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से अगले सात दिनों तक पूरे बिहार में झमाझम बारिश होगी और मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा. सभी जिलों में हल्की या बहुत हल्की बारिश होगी. कुछ जिलों में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज होगी. वहीं, पांच जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.
Also Read: Darbhanga Metro: कब शुरू होगी दरभंगा समेत चार शहरों में मेट्रो, नवंबर में राइट्स सौंपेगी रिपोर्ट
कहां कितनी हुई बारिश
मंगलवार को सबसे ज्यादा बारिश कटिहार में 84.6 मिलीमीटर, सीतामढ़ी में 75.8 मिलीमीटर और नवादा में 74.2 मिलीमीटर दर्ज की गई. जमुई में 61 मिलीमीटर, बक्सर में 55.6 मिलीमीटर, पूर्णिया में 55.2 मिलीमीटर, मुजफ्फरपुर में 54.2 मिलीमीटर, शेखपुरा में 52.2 मिलीमीटर, मधुबनी में 50.02 मिलीमीटर, लखीसराय में 49.2 मिलीमीटर, भागलपुर में 45.6 मिलीमीटर और गया में 43.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सिवान, भोजपुर, अरवल और औरंगाबाद में भी मध्यम स्तर की बारिश हुई. राजधानी पटना के पश्चिमी इलाकों में बहुत हल्की बारिश हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




