ePaper

Kal Ka Mausam: बिहार के आसमान पर रहेगा बादलों का कब्जा, 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Updated at : 28 Oct 2024 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam: बिहार के आसमान पर रहेगा बादलों का कब्जा, 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

New Delhi: A child wrapped in woolens on a street during a cold winter morning, in New Delhi, Wednesday, Jan 4, 2023. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI01_04_2023_000027A)

Bihar Weather: वर्षा के साथ हवा के झोंके किसानों के दिल को हिला रही है. किसानों को आशंका है कि अगर हवा का दबाव ज्यादा हुआ, तो खेतों में बाली उगल रही फसल जमीन पर गिर जाएगी. जिससे किसानों का सारा परिश्रम पर पानी फिर जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार में चक्रवाती तूफान ‘डाना’ का असर अभी भी बना हुआ है. यही वजह है कि 20 जिलों में अगले 48 घंटों में बारिश होने की संभावना है. ओडिशा में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बिहार में पुरवा हवा चल रही है. इस वजह से अगले 2 से 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. हालांकि, यह वृद्धि सामान्य तापमान के आसपास ही रहेगी. बिहार में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार ‘डाना’ अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके कारण पुरवा हवा चलने से 31 अक्टूबर तक तापमान में गिरावट नहीं आएगी. दीपावली के बाद ही न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है. इस बीच 20 जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान घने बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में बारिश की संभावना जतायी गयी है.

Also Read: सनातन धर्म के साक्त परंपरा में बलि का है खास महत्व, अनुष्ठान से पहले रखें इन बातों का ध्यान

अब बिहार में ठंड ने मारी एंट्री

पिछले तीन दिनों से समुद्री चक्रवातीय वर्षा एवं हवा के कारण वातावरण में पर्याप्त ठंड व्याप्त है. रात में ठंड महसूस होने लगी है. बीमार लोगों के अलावा छोटे बच्चों, बुजुर्गों की तकलीफ बढ़ गई है. सोमवार की सुबह आठ बजे से शाम तक रूक-रूककर रिमझिम ओश आसमान से गिरती रही. पूरे दिन आसमान बादलों से ढका रहा. हवा के झोंकों एवं आंशिक वर्षा ने ठंड की दस्तक मानों करा दी है. बिहार में कई जगहों पर कीचड़ व गंदगी हो गई है. इससे बाजार करने निकले लोगों को दिक्कत हुई.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन