Kal Ka Mausam : बारिश ने बढ़ाई बिहार में ठिठुरन, बुधवार को 24 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते से ठंड और बढ़ने की आशंका है. बुधवार को बिहार के 24 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, मौसम विभाग ने इसको लेकर राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. पांच जिलों में हुई बारिश के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. बिहार में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते से ठंड और बढ़ने की आशंका है. बुधवार को बिहार के 24 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, मौसम विभाग ने इसको लेकर राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.हालांकि, अभी शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं है.

अगले दो दिनों तक बनी रहेगी ऐसी स्थिति

बुधवार को बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. इसमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, बांका, जमुई और मुंगेर जिले शामिल हैं. मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ और पूरवा हवा के मिलन से ये स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहेगी. राज्य में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है.

कुछ जिलों में बारिश के बाद मौसम हुआ साफ

पटना स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के ओर से बताया गया है कि अगले 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना है. तापमान में गिरावट 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है. मंगलवार को पटना समेत 15 जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई. हालांकि, दिन चढ़ने के बाद मौसम साफ हो गया. अगले दो दिनों में हवा की गति ज्यादा होनेपर दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी. पूरे बिहार में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है. जल्द ही कंपकंपी छुड़ानेवाली ठंड भी पड़ने की आशंका है.

Also Read: Bihar News: लालू यादव पर संजय झा का बड़ा हमला, बोले- नीतीश कुमार को अफगानिस्तान जैसा मिला बिहार

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन