Bihar Weather: बिहार में शुरू होनेवाला प्री-मॉनसून सीजन, इन जिलों में बारिश के आसार

Updated at : 24 Feb 2025 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

बारिश से बचने की कोशिश करती महिला

Bihar Weather: बंगाल में हुई बारिश के कारण दिन के समय बादल की स्थिति बनी हुई है. 1 मार्च को पटना, मुंगेर और खगड़िया जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की चेतावनी है.

विज्ञापन

Bihar Weather : पटना. बिहार में प्री-मॉनसून सीजन शुरू होते ही बारिश होने के आसार हैं. प्रदेश में 1 मार्च से प्री-मॉनसून सीजन शुरू होता है. इस दिन 13 जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आठ जिलों के 29 शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई. इस दौरान सबसे अधिक बारिश भागलपुर शहर में 13.3 मिलीमीटर हुई. इसके अलावा शेष शहरों में 12.8 से 1.2 मिलीमीटर के बीच बारिश हुई. अगले दो दिनों तक बिहार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है.

तीस डिग्री के करीब पहुंचा दिन का पारा

रविवार को 11.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बिहार के सबसे ठंडा शहर सहरसा का अगवानपुर रहा. वहीं 31.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर खगड़िया रहा. मुजफ्फरपुर दिन का पारा 30 डिग्री के करीब तक पहुंच गया है. धूप की धमक धीरे-धीरे तेज हो रही है. हालांकि आने वाले दिनों में दिन के पारा में और वृद्धि होने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ. एके सत्तार ने बताया कि दिन का पारा 32 डिग्री तक जा सकता है. इसमें वृद्धि होगी. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके साथ तीन किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली.

1 मार्च को इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च को पटना, मुंगेर और खगड़िया जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की चेतावनी है. रविवार को इन शहरों में हुई बारिश भागलपुर जिले के भागलपुर, सोनहौला, नौवगछिया, गोपालपुर, बिहपुर व कहलगांव में, कटिहार जिले के कुर्सेला, कटिहार, बारसोई, कदवा, बलरामपुर, कोढ़ा, बरारी, मानसी व अमदाबाद में, बेगूसगू राय जिलेके मटिहानी में, मुंगेर जिलेके मुंगेर, तारापुर, असरगंज व मुंगेर सदर में, खगड़िया जिले के खगड़िया, बेलदौर, मानसी व परबत्ता में, बांका जिले के शंभूगंज में, मधेपुरा जिले के उदय किशनगंज व अलाल नगर में और पूर्णिया जिले के पूर्णिया में हल्की बारिश हुई.

Also Read: नीतीश की इस योजना से बिहार में बना स्वरोजगार का माहौल, 44 हजार से ज्यादा युवा बने उद्यमी

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन