Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 18 जिलों में मकर संक्रांति वाले दिन मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा हाल

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने मकर संक्रांति वाले दिन 18 जिलों के लिए बड़ी चेतावनी जारी कर दी है. इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही अगले एक से दो दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में शीतलहर और घने कोहरे का सितम लोग झेल रहे हैं. सुबह और शाम के वक्त काफी ज्यादा ठंड महसूस हो रही है. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल जा रही है. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से मकर संक्रांति वाले दिन यानी कि 14 जनवरी को 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. घने कोहरे की स्थिति इन जिलों में बनी रहेगी.

मौसम विभाग ने इन 18 जिलों के लिए जारी की चेतावनी

मौसम विभाग की तरफ से जिन 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, और कटिहार शामिल है. घने कुहासे की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों से जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की जा रही है.

अगले 5 दिन कैसा रहेगा बिहार में मौसम?

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन बिहार में मौसम को लेकर बड़ी संभावना जताई है. विभाग की माने तो, राज्य में अगले पांच दिन सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं. साथ ही ठंड पछुआ हवा भी चलने को लेकर संभावना जताई है. इससे ठिठुरन बनी रहेगी. लेकिन अगले एक दो दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

इसके साथ ही 15 जनवरी को पश्चिमी बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है. इसके असर से बिहार के मौसम में बदलाव संभव है. आईएमडी के अनुसार राज्य के पश्चिम चम्पारण, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत अन्य जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा बिहार में मौसम?

बिहार के अधिकतर इलाकों में सोमवार को धूप खिली. गुनगुनी धूप की वजह से लोगों को ठंड में राहत मिली. सोमवार को बिहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस पूसा (समस्तीपुर) में दर्ज किया गया है. राज्य का न्यूनतम तापमान 4.6-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. रविवार की तुलना में सोमवार को अनेक जगहों के न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसी तरह अधिकतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया है. बिहार में सबसे कम न्यूनतम विजिबिलिटी 10 मीटर सुपौल में दर्ज की गई.

Also Read: Bihar News: बिहार में घूस लेते पकड़ाया राजस्व अधिकारी, जमीन के दाखिल-खारिज के लिए की थी इतने रुपए की डिमांड

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन