Kal Ka Mausam: बिहार में अगला 48 घंटा बेहद सर्द, शुक्रवार को इन 12 जिलों में ठिठुरन का येलो अलर्ट

New Delhi: People warm themselves near a bonfire during a cold winter morning, in New Delhi, Wednesday, Jan 4, 2023. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI01_04_2023_000095B)
Bihar Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ समस्तीपुर जिले का पूसा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
Bihar Weather: पटना. पछुआ हवा के प्रभाव से बिहार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की वैज्ञानिक सोनी कुमारी की माने तो अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. उन्होंने बताया कि हिमालय की तराई वाले जिलों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर शुक्रवार को बिहार के 15 जिलों में मध्यम से घना कुहासा छाया रहेगा, जबकि 12 जिलों में पवन ठिठुरन का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि दिन में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन शाम से लेकर सुबह तक लोगों को कनकनी से परेशानी होने की प्रबल संभावना है.
न्यूनतम तापमान में होगी भारी गिरावट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन दिनों पटना, गया, पूर्णिया और फारबिसगंज का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. लेकिन, लेकिन अब इसमें गिरावट होने की संभावना है. बताया गया है कि पिछले दिनों पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई. लंबे समय के बाद बर्फबारी और बारिश का बिहार के भी विभिन्न जिलों में देखने को मिल रहा है.
दोपहर को आसमान रहेगा साफ
फिलहाल बिहार में सर्द उत्तर पश्चिमी हवा का बहाव जारी है. इस वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है. इसके अलावा वायुमंडल के निचले स्तर पर नमी की मात्रा बढ़ी हुई है. इस वजह से हिमालय के तराई वाले जिलों में देर रात और सुबह के समय घना कुहासा छाए रहेंगे. अन्य जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहने का पूर्वानुमान है. सुबह में जैसे ही हवा की गति रफ्तार पकड़ेगी, कोहरा का असर खत्म हो जाएगा. इसके बाद आसमान बिल्कुल साफ दिखाई देगा. इसका मतलब यह हुआ कि दिन में धूप खिली रहेगी.
Also Read: Bihar News: लालू यादव पर संजय झा का बड़ा हमला, बोले- नीतीश कुमार को अफगानिस्तान जैसा मिला बिहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




