Bihar Weather Alert: बिहार के इन 27 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, आसमान से गिरेगी मौत की बिजली...

bihar weather alert (सांकेतिक फोटो)
Bihar Weather Alert: बिहार में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. अगले 24 घंटे के अंदर बिहार के 27 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. अपने जिले में मौसम का हाल जानिए...
Bihar Weather: बिहार का मौसम करवट ले चुका है. बुधवार को मौसम का मिजाज बदला तो प्रदेश में 19 लोगों की मौत हो गयी. अलग-अलग जिलों में वज्रपात के चपेट में आकर डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान जारी किया है. 27 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.
बिहार में मौसम का कहर जारी रहेगा
बिहार मौसम सेवा केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में अभी बारिश और वज्रपात का दौर जारी रहेगा. गुरुवार को भी आकाशीय बिजली की संभावना है. 27 जिलों में ठनका गिरने की संभावना देखते हुए लोगों को सतर्क किया गया है.
ALSO READ: Bihar Weather: बिहार के इन 13 जिलों में बारिश-27 में वज्रपात का अलर्ट, दो दिन मौसम का कहर दिखेगा…
बिहार के 27 जिलों में वज्रपात की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पटना, बक्सर, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, शेखपुरा, समस्तीपुर, जहानाबाद, गया, नवादा, सासाराम, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, सीवान, सारण, सुपौल, गोपालगंज, किशनगंज, अररिया और मधुबनी जिले में कई जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना है.

बिहार में वज्रपात का कहर
बुधवार को मौसम ने करवट लिया तो बिहार के आधा दर्जन से अधिक जिलों में आसमान से मौत बनकर बिजली गिरी. वज्रपात की अलग-अलग घटना में 19 लोगों की मौत हुई. अधिकतर मामलों में उन लोगों ने जान गंवाए जो अपने फसल को भींगने से बचाने के लिए खेत में गए. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरी और चपेट में आकर उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




