ePaper

Bihar Weather: बिहार के इन 13 जिलों में बारिश-27 में वज्रपात का अलर्ट, दो दिन मौसम का कहर दिखेगा...

Updated at : 10 Apr 2025 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
bihar weather news

bihar weather news

Bihar Weather: बिहार का मौसम करवट ले चुका है. अगले दो दिनों के मौसम की जानकारी आ गयी है. बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. जानिए क्या है वेदर रिपोर्ट...

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार का मौसम करवट ले चुका है. पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है. तापमान भी अब नरम हुआ है और आग लगाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. बिहार में वज्रपात से भी डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की मौत एक दिन में हुई. इधर, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. जिसमें अगले दो दिनों के मौसम की जानकारी है. प्रदेश के कई जिलों में बारिश तो कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं.

बिहार में अगले दो दिन कहां होगी बारिश?

बिहार मौसम सेवा केंद्र के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना है. किशनगंज, अररिया, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, सीतामढ़ी, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण जिले में कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है.

वेदर रिपोर्ट

ALSO READ: बिहार के दरभंगा में वज्रपात से 5 मौत की कहानी, 3 लोगों की जान फसल को भींगने से बचाने में ही चली गयी

इन जिलों में वज्रपात की संभावना…

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में गया, नवादा, सासाराम, औरंगाबाद, बक्सर, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, शेखपुरा, समस्तीपुर, पटना, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, सीवान, सारण, गोपालगंज, किशनगंज, अररिया, मधुबनी और सुपौल जिले में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन