ePaper

Bihar Weather: बिहार का मौसम बिगड़ना वाला है, अगले दो दिनों के लिए इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी...

Updated at : 31 Aug 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार का मौसम बिगड़ने वाला है. अगले तीन घंटे के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो दिनों के मौसम की भी जानकारी IMD पटना ने दी है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार का मौसम फिर एकबार खुशनुमा बना हुआ है. बारिश का सिस्टम फिर से सक्रिय होता दिखा है. लगभग सभी जिलों का तापमान कम हुआ है. इधर, पटना, बांका और मुंगेर समेत कई जिलों का मौसम अगले तीन घंटे में बिगड़ सकता है. इसे लेकर IMD पटना ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले दो दिनों के मौसम की जानकारी भी दी गयी है.

इन जिलों में अलर्ट जारी…

IMD पटना के अनुसार, रविवार की शाम के लिए लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. देर शाम तक इन जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है और बारिश व वज्रपात होने की आशंका है. पटना में भी बारिश के आसार हैं.

ALSO READ: Video: बांका में आभूषण कारोबारी की हत्या का Live वीडियो, लुटेरे से उलझे नवीन तो चार गोली मारी

अगले 24 घंटे के मौसम की जानकारी

अगले दो दिनों के मौसम की जानकारी दी गयी है. IMD पटना के अनुसार, गोपालगंज और सीवान में अगले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश की संभावना है. जबकि पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, पटना, सारण, बेगूसराय, गया, औरंगाबाद, बक्सर और इन जिलों के आसपास के जिलों में भी आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. यहां येलो अलर्ट जारी हुआ है.

कल का मौसम कैसा रहेगा

वहीं कल से अगले 24 घंटे तक के लिए पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा,वैशाली, समस्तीपुर, सारण, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में वज्रपात और तेज हवा चलने के आसार हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन