Bihar Weather: आज बिहार के इन 9 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी, ठनका गिरने का खतरा, IMD का अलर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Aug 2025 7:49 AM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Weather: आज बिहार के 9 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. खासकर दक्षिण बिहार के जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में ठनका गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में मानसून इन दिनों एक्टिव है. कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. इसी क्रम में आज 23 अगस्त को मौसम विभाग ने बिहार के 9 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया है. गयाजी के साथ 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि बाकी के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. खासकर दक्षिण बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

इन जिलों के लिए अलर्ट…

मौसम विभाग की माने तो, आज पटना के एक-दो इलाकों में भारी बारिश होगी. इसके अलावा भोजपुर, बक्सर, रोहतास और जमुई जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि गयाजी, कैमूर, औरंगाबाद और नवादा जिले में कई जगहों पर भयंकर बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

दक्षिण बिहार के लिए चेतावनी

दक्षिण बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. हालांकि, आज उत्तर बिहार के जिलों में बारिश का दौर कम देखने के लिए मिलेगा.

तापमान में बदलाव की संभावना

इसके साथ ही राज्य में तापमान की बात करें तो, अगले करीब तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव हो सकते हैं. मौसम विभाग की माने तो, मानसून की गतिविधियां कुछ दिनों तक एक्टिव रहने के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है. पिछले 24 घंटे के अंदर पटना के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट भी आई.

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश यहां हुई…

ऐसे में आज दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना है. पिछले 24 घंटों में पश्चिमी चंपारण में सबसे अधिक 53 मिलीमीटर बारिश हुई. सुपौल और पूर्णिया जिले में बेहद कम बारिश हुई. जबकि पटना में शुक्रवार को रात में झमाझम बारिश हुई. जानकारी के मुताबिक, 20.1 मिलीमीटर पटना में बारिश हुई.

Also Read: Bihar News: कोसी में नहाने गई बच्ची को बचाने में एक ही मुहल्ले के चार लोगों की मौत, एक अब भी लापता

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन