Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में 22 अगस्त को होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 21 Aug 2025 2:26 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है. 22 अगस्त को मौसम विभाग की तरफ से 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई. इसके साथ ही कई जिलों में बादल गरजने और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
Bihar Weather: बिहार में मानसून इन दिनों एक्टिव है. इसी क्रम में 22 अगस्त को राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की माने तो, कई जिलों में भारी बारिश के साथ बादल गरजने और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की माने तो, 22 अगस्त को वैशाली, औरंगाबाद, गया, नवादा और शेखपुरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा समस्तीपुर, खगड़िया, पटना, नालंदा, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद और जमुई जिले में भारी बारिश होगी. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना जताई गई है. किसानों से सावधान रहने की अपील की गई है.
26 अगस्त तक मानसून रहेगा एक्टिव
आईएमडी के मुताबिक, फिलहाल मानसून ट्रफ बिहार से होकर गुजर रही है. इसी के प्रभाव से 22 से 26 अगस्त के बीच मानसून सक्रिय रहेगा और बिहार में बारिश की गतिविधियों में भारी बढ़ोतरी होगी. इस दौरान राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों के जिलों में भयंकर बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही दिन के तापमान में अब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है.
24 घंटे में इतनी हुई बारिश
पिछले 24 घंटे में हुई बारिश की बात करें तो, पटना जिले के फतुहा में 24.8 मिमी, पूर्णिया के जलालगढ़ में 21.5 मिमी, कटिहार में 6 मिमी, मुंगेर के तारापुर में 13 मिमी, बांका के चंदन में 8.4 मिमी, दानापुर में 16.2 मिमी, बक्सर में 6.8 मिमी, बांका के बेलहर में 5.4 मिमी, बांका के कटोरिया में 11.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. इन जिलों के साथ अन्य जिलों में भी झमाझम बारिश देखने के लिए मिली.
Also Read: PM Modi Bihar Visit: 22 अगस्त को बेगूसराय के इन रास्तों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानिए नया रूट…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










