Bihar Weather: अगले दो से तीन घंटों में बिहार के इन 9 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD की बड़ी चेतावनी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 Aug 2025 1:40 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather: बिहार के 9 जिलों में अगले दो से तीन घंटों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान बादल गरजने और ठनका गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
Bihar Weather: बिहार में पटना के साथ कई अन्य जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के 9 जिलों में अगले दो से तीन घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर और दरभंगा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
एक सितंबर से मानसून होगा एक्टिव
इस दौरान बादल गरजने, ठनका गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में एक सितंबर से मानसून की सक्रियता बढ़ जायेगी. इस दौरान बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का दौर देखा जाएगा. इसके साथ ही जिन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई वहां अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है.
बिहार से दूर हुई मानसून ट्रफ लाइन
हालांकि, फिलहाल मौसम विभाग की माने तो, मानसून की ट्रफ लाइन बिहार से काफी दूर हो गई है. इसलिए लगातार अच्छी बारिश के आसार कम हैं. आइएमडी ने इस आशय का पूर्वानुमान जारी किया है. बीते दो दिनों से पटना जिले में बारिश नहीं होने और तेज धूप से शहर का पारा बढ़ा है.
पटना का मौसम
दरअसल, गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आइएमडी पटना के मुताबिक 29 अगस्त को बिहार के उत्तरी भाग और दक्षिण-मध्य बिहार में बादल गरजने के साथ ठनका गिरने की संभावना जताई गई थी.
बिहार में नदियों का बढ़ रहा जलस्तर
बिहार में कई नदियों का जलस्तर इन दिनों बढ़ता जा रहा है. गंगा, पुनपुन, गंडक के साथ कई छोटी नदियां रौद्र रूप धारण की हुई है. खतरे के निशान के पास गंगा और पुनपुन का पानी बह रहा है, जिसके कारण नदी के आस-पास के इलाकों में पानी घुस गया है. लोगों के बीच भारी परेशानी आ पड़ी है.
Also Read: Income Tax Raid Kishanganj: किशनगंज में दफ़्तरी ग्रुप पर अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










