ePaper

Bihar Weather : बिहार में पांच दिनों तक हीट वेव के साथ प्रचंड गर्मी, 42 के पार गया पारा

Updated at : 24 Apr 2024 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather : बिहार में पांच दिनों तक हीट वेव के साथ प्रचंड गर्मी, 42 के पार गया पारा

jharkhand weather

Bihar Weather: बिहार का मौसम अभी और गर्म होनेवाला है. मंगलवार को पारा 42 डिग्री के पार चला गया और मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका है.

विज्ञापन

Bihar Weather : पटना. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत बीते 24 घंटे में दिन के पारा में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई. इसके कारण अहले सुबह से लोगों को धूप का सामना करना पड़ा. दिन चढ़ने के साथ चिलचिलाती धूप से बेचैनी बढ़ गयी. हालांकि अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है. मौसम विभाग की ओर से अगले 28 अप्रैल तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके तहत मौसम विभाग ने इस अवधि में हीट वेव को लेकर अलर्ट किया है. आने वाले चार दिनों में हीट वेव के साथ प्रचंड गर्मी की स्थिति बनी रहेगी. मौसम सूखा रहने के साथ अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

स्थिति और बदहाल होने वाली है

विभाग के अलर्ट के अनुसार स्थिति और बदहाल होने वाली है. दूसरी ओर सतही हवा भी तेज चलेगी. बताया गया है कि पछुआ हवा की रफ्तार औसतन 16 से 20 किमी. प्रति घंटा होगी. ऐसे में लोगों को गर्म हवा के झोंका से भी परेशानी हो सकती है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा. इस तरह के मौसम में किसानों को आम के बगीचे में नमी बनाये रखने का सुझाव दिया गया है.

Also Read: Lok Sabha Election: लालू-राबड़ी राज पर नीतीश कुमार का हमला, बोले- पहले केवल हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था

सोमवार को मौसम नरम रहने के बाद फिर बढ़ी गर्मी

लखीसराय में मंगलवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी दिखने लगी. गर्मी ने एक बार फिर से अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा. एक बार फिर से धीरे-धीरे सूर्य देव अपने तेवर तल्ख करते जा रहे हैं. सुबह से ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना प्रारंभ कर दिया था. जिससे शहर ही नहीं बल्कि गांव की गलियां भी सूनी दिखायी दे रही थीं. वहीं लग्न का समय होने के कारण बाजार में लोगों का आना-जाना लगा रहा. लेकिन जो लोग बाजार आवागमन कर रहे थे तो वे शीतल पदार्थों का सेवन भी कर रहे थे.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन